समस्तीपुर/अंगारघाट :- आर्मी का ड्रेस सिलवाने का झांसा दे साइबर बदमाश ने अंगारघाट चौक स्थित एक टेलर मास्टर के खाते से 1 लाख 45 हजार रुपये उड़ा लिया। इस संबंध में पीड़ित टेलर मास्टर जावेद साबरी ने अंगारघाट पुलिस को सूचना दी है। टेलर मास्टर ने गुरुवार को अंगारघाट थाना पर बताया कि बुधवार को उसके पास एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपने को फौजी बताते हुए कहा कि टेलरिंग दूकान से 30 फौजियों का कोर्ट पेंट सिलवाना है। उसने सिलाई का दर भी पूछा। जिस पर जावेद ने इस तरह का आर्डर लेने से इंकार किया। तब उक्त व्यक्ति ने कपड़ा सिलने का आग्रह किया।
तब टेलर मास्टर ने अपना पे फोन नम्बर देकर गुरुवार को नापी देने के लिए बुलाया। इसके बाद जावेद के बैंक खाता से देर रात एक बार 70 हजार फिर दूसरी बात 75 हजार रुपए की निकासी हो गयी। जावेद ने बताया कि इसकी जानकारी उसे तब हुई जब एसबीआई बैंक से फोन आया कि आपके खाता से पैसा निकाला गया है। इसके बाद बैक जाकर एकाउंट एस्टेटमेंट निकलवाया तो सच्चाई सामने आया। मामले में अंगारघाट थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि बैंक से डिटेल लेकर छानबीन की जाएगी।
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…
समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…
राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…