Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल सतमलपुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने बांधा समा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- होली मिशन हाई स्कूल सतमलपुर में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया, साथ ही इस विद्यालय को अपना भवन भी प्राप्त हुआ। जिसमें शैक्षणिक कार्य का शुभारंभ मंगलवार से किया गया। इस वार्षिकोत्सव के अवसर पर स्थानीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना भी उपस्थित रहे। वहीं अतिथियों में संजीत कुमार कुशवाहा, ठाकुर श्याम नंदन सिंह, वसीम राजा तथा प्रमोद सिंह समेत अन्य ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित हुए। इस दौरान विद्यालय की निदेशिका विभा देवी, प्रबंधक धर्माश रंजन, प्राचार्य अमृत रंजन, शिक्षक गोविंद कर्ण समेत अन्य शिक्षकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों के द्वारा अनेक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विशेषत: प्रेप के बच्चे ईशान कुमार, अयान खान, श्रीजा, दिव्या, रिद्धि, सुरभि सिद्धि, साक्षी कुमारी, आदित्य, रानी, दर्पण, सौम्या, आशीष, हर्षित, अनुष्का, आयुषी, अबीहा, शिवांश, सुमन, ऋषिका एवं माहिरा की भूमिका सराहनीय रही। वहीं सुहानी, सत्यम, महमूदुर, अल्फिया, रुपाणी, संभावना, परी, मोसफ्फा, भव्या, आदर्श, दिव्यांशु, राजनंदनी, दिशा, श्रेया, महक, मयंक, आस्था, नैनिका एवं अयान ने तो शमा बांध दिया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग संस्कृति कार्यक्रम ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में शशांक शेखर, राज सर, श्रुति कुमारी, मंटू सिंह, ओम कर्ण समेत अन्य शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में कार्यक्रम का समापन प्राचार्य अमित रंजन के धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

कॉमफेड की निविदा में बढ़ी ईएमडी पर उठे सवाल, ₹10 लाख से बढ़ाकर ₹28.64 करोड़ किए जाने पर समीक्षा की मांग

समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…

4 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

10 घंटे ago