Samastipur

दिनकर साहित्य कला सम्मान से सम्मानित हुए पीएस लाला व शेरपुरी, खेल व युवा विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने किया सम्मानित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत निवासी कवि, लेखक व साहित्यकार पदमाकर सिंह लाला व शेरपुर गांव निवासी वरिष्ठ साहित्यकार व हास्य व्यंग्य के मशहूर कवि सीताराम शेरपुरी को दिनकर साहित्य कला सम्मान से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की रचनाओं के जरिए देश दुनिया में लोकप्रिय बेगूसराय स्थित डीपीएस स्कूल, तेघड़ा परिसर में आयोजित राज्यस्तरीय कवि सम्मेलन के दौरान बिहार सरकार में खेल व युवा विभाग के मंत्री सुरेंद्र मेहता ने उक्त लोगों को पाग, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

साहित्य जगत में नामचीन तरुण सांस्कृतिक चेतना समिति,बेगूसराय के अध्यक्ष व चर्चित रचनाकार आनंद कुमार जायसवाल तथा आयोजन सचिव व युवा साहित्यकार, लेखक कवि मिन्टू कुमार झा के संयोजन में आयोजित इस सम्मेलन में काव्य जगत के दर्जनों साहित्यकारों, लेखकों, कवि, गजलकारों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को यादगार बनाया।

वरिष्ठ पत्रकार व युवा कवि, लेखक पदमाकर सिंह लाला तथा वरिष्ठ कवि, लेखक व साहित्यकार सीताराम शेरपुरी को उक्त सम्मान मिलने पर ख्याति लब्ध कवि और साहित्यकार प्रो.सत्यसंघ भारद्वाज, कवि शिव कुमार सिंह,गजलकार रचना लता, वाचस्पति सौरभ रेणु, डा. सच्चिदानंद पाठक, रेखा शर्मा, श्रीराम राय मुखिया, देवनीति राय, अजीत कुमार झा, उमेश कुंवर आदि लोगों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

3 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

3 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

3 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

16 घंटे ago