Samastipur

अतिव्यस्त भोला टॉकीज गुमटी और मुक्तापुर गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए ‘रेल विस्तार विकास मंच’ का प्रदर्शन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- अतिव्यस्त भोला टाॅकीज व मुक्तापुर रेल गुमटी पर ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर रेल विकास व विस्तार मंच ने मंगलवार को डीआरएम चौक पर प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों जगह जल्द से जल्द ओवरब्रिज बनाने की मांग की समर्थन में जमकर नारे लगाये गये। प्रदर्शन के बाद सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मंच के संयोजक शत्रुघ्न राय पंजी ने की। सभा का संचालन सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।

सभा में संयोजक ने कहा कि 2014 में ही ओवरब्रिज स्वीकृत हुआ। 2016-17 में बजट से योजना के लिए एक हजार रुपये आवंटन का प्रावधान भी किया गया। तबसे कभी ब्रिज की लंबाई-चौड़ाई को लेकर तो कभी जगह को लेकर फिर कभी राज्य सरकार एवं रेलवे के बीच खींचतान चलती रही।

इस दौरान पूर्व सांसद प्रिंस राज एवं विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन सदन में सरकार का ध्यानाकर्षण भी कराया। रेलवे अपने स्तर से स्वीकृति देकर अंशदान एवं स्वीकृति के लिए राज्य सरकार के पास भेज दिया। अब राज्य सरकार भी कैबिनेट से पास कर दी। लेकिन कथित तौर पर रेलवे की जमीन में बना मॉल भी ओवरब्रिज निर्माण में आड़े आ रहा है और निर्माण कार्य लटकाया जा रहा है। जबकि आम लोग गुमटी बंद रहने से परेशान रहते हैं।

उन्होंने कहा कि सांसद शांभवी चौधरी का निर्माण कार्य शुरू कराने का वादा भी जुमला साबित हो चुका है। मंत्री अशोक चौधरी के वादे का भी वहीं हाल है। ऐसी स्थिति में सर्वदलीय रेल विकास एवं विस्तार मंच ने संघर्ष को तेज करने का फैसला लिया और इसी के तहत आज का यह चेतावनी प्रदर्शन है। यह प्रदर्शन विभिन्न रूपों में निर्माण कार्य शुरू होने तक जारी रहेगा। सभा को रघुनाथ राय, रामसागर पासवान, विश्वनाथ हजारी, रामविनोद पासवान, रामबली महतो, राजेंद्र राय, उपेंद्र राय, सोनेलाल पासवान, नीरज भारद्वाज, अरुण कुमार, मनोज कुमार आदि ने सभा को संबोधित किया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

7 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

19 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

19 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

20 घंटे ago