समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय एनएच-28 पर पेट्रोल पंप के समीप रविवार की देर शाम एक तेजगति कार की चपेट में आकर एक बाइक सवार की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त तेजगति कार कोल्ड स्टोरेज चौक की तरफ से गाँधी चौक की तरफ जा रही थी। इसी बीच घटनास्थल पर सड़क पार करने के दौरान बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। लोगों ने दौड़कर उसे उठाकर स्थानीय एक निजी हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सक ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।
सूचना पाकर ताजपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मृतक बाइक सवार के पास से खुशबू कुमारी नामक महिला के नाम से एक ऑनर बुक मिला है। जिसमें पता असवन, कुमार बाजीतपुर, पातेपुर (वैशाली) लिखा है। घटना के वक्त बाइक पर बाइक सवार अकेले था। थानाध्यक्ष शनि कुमार मौसम ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया है। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पायी है।
Image Source : AI समस्तीपुर : जिले के तीन बच्चों को जन्मजात हृदय रोग के…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने महाशिवरात्रि पर थानेश्वर स्थान मंदिर से चेन स्नैचिंग…
समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत सोमवार को समस्तीपुर जिले में बड़े पैमाने…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर काॅलेज के पास से एक लड़की…
बिहार में गांव-गांव बायोफ्यूल पंप खुलेंगे। ग्रामीण सड़कों के किनारे अब गैर पारंपरिक पेट्रोल पंप…