समस्तीपुर :- डॉ.राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविध्यालय में 11 से 14 दिसंबर तक कृषि मौसम विज्ञान पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना के तहत एग्रोमेटोरोलॉजिकल रिसर्च एंड सर्विसेज विषय पर आयोजित की जायेगी। इस कार्यशाला में देश भर के 29 राज्यों के कृषि विश्वविद्यालयों एवं केंद्र सरकार के विभिन्न संस्थानों के वैज्ञानिक भाग लेंगे।
समारोह में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), नई दिल्ली के डीडीजी समेत आईसीएआर-सीआरआईडीए, हैदराबाद के निदेशक और भारत मौसम विज्ञान विभाग, नई दिल्ली के प्रतिनिधि मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यशाला में राज्य के कृषि मंत्री के भी शामिल होने की संभावना है। इस संदर्भ में विवि के कुलपति डॉ.पीएस पाण्डेय ने कहा कि देश के प्रमुख वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन के कारण फसल उत्पादन पर होने वाले प्रभाव, फसल सिमुलेशन मॉडलिंग और देश की कृषि जलवायु संसाधनों पर विचार-विमर्श करेंगे।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…