समस्तीपुर :- समाहरणालय सभागार में अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को नशा मुक्ति दिवस से संबंधित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों द्वारा नशा नहीं करने संबंधित शपथ लिया गया तथा विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलो में चित्रकला प्रतियोगिता, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं अन्य प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुस्तक इत्यादि देकर सम्मानित किया गया।
नशा मुक्ति संबंधित कार्यक्रम का व्यापक स्तर पर आयोजन राज्य स्तर में किया जा गया जिसका लाइव वेब कास्टिंग के माध्यम से सभी जुड़े सभी जिले में प्रसारण हुआ। राज्य स्तर से मद्य निषेध मंत्री रत्नेश सदा एवं मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों ने शपथ लिया एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बिहार के सभी जिलों से जुड़े जिला अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, उप विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी, नगर आयुक्त के डी प्रोज्ज्वल, जिला पूर्ति पदाधिकारी महमूद आलम, उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र चौधरी, समस्तीपुर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय सहित सभी विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने शपथ लिया एवं कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
समस्तीपुर : सुबह-शाम हल्की ठंड और दोपहर में तेज धूप के कारण मौसम में हो…
समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आरबी कॉलेज, दलसिंहसराय में शनिवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की कॉलेज…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…
समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…
समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…