Samastipur

समस्तीपुर अनिल ज्वेलर्स लूटकांड मामले में जेल से लेकर अन्य जिलों तक छापेमारी, अब तक पुलिस को नहीं मिली कोई खास सफलता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित अनिल ज्वेलर्स में बीते शनिवार की शाम हुए लूटकांड मामले में अब तक पुलिस के हाथ खाली है। लूटकांड मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा कई जगहों पर छापेमारी की गई। लेकिन, कोई खास सफलता नहीं मिली। सीमावर्ती जिले वैशाली व मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों के होने की आशंका को लेकर संभावित जगहों पर छापेमारी की गई। पुलिस के द्वारा जेलों में बंद अन्य लूटकांडों के कुछ बदमाशों से भी मामले को लेकर पूछताछ की गई है। पहले से लूट डकैती की वारदात कर चुके बदमाशों की कुंडली खंगाली जा रही है।

इधर, जांच में जुटे अधिकारियों को घटनास्थल से कई अहम सुराग मिले। सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों की गतिविधि और हुलिया नजर आया। इसके आधार पर कुछ बदमाशों काे चिन्हित भी किया गया है। जिला पुलिस के टेक्निकल टीम, डीआइयू, एसआइटी सहित अलग-अलग टीम इस पर काम कर रही है। पुलिस अनुसंधान में अबतक जो साक्ष्य मिले है, उसके आधार पर पुलिस अपराधियों की पहचान जुटाने में लगी है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

2 घंटे ago

मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

13 घंटे ago