Samastipur

समस्तीपुर में वरमाला स्टेज पर संग्राम, दूल्हे के चाचा का फटा सिर; जमकर मा’रपीट के बाद बिना खाना खाए लौटे बाराती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- इन दिनों शादी ब्याह का मौसम चल रहा है। लेकिन शादी के माहौल में कई बार महासंग्राम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसा ही एक मामला समस्तीपुर से सामने आया है जहां जयमाला के स्टेज पर ही लात-धूसे और डंडे चलने लगे। घटना समस्तीपुर जिले के हलई थाना अंतर्गत सारंगपुर पश्चिमी पंचायत के विक्रमपुर गांव की है। एक शादी समारोह में जयमाल की रस्म के समय वर और वधु पक्ष के युवकों में मारपीट हो गयी। इसमें दूल्हे के चाचा का सिर फट गया और आधा दर्जन बाराती जख्मी हो गये।

वहीं मारपीट की घटना के बाद काफी देर तक लोगों में अफरा-तफरी मची रही। मारपीट की घटना के बाद बाराती बिना खाना खाए लौट गये। घटना से दूल्हा भी काफी नाराज हो गया। वह शादी करने को तैयार नहीं था। लेकिन ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद उसे समझा बुझा कर शादी के तैयार किया और विधि पूर्वक संपन्न करायी गई। इस घटना से गांव के लोगों में काफी आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार, विक्रमपुर गांव में बुधवार रात बेगूसराय जिले के बछवाड़ा से बारात आयी थी। बैंड बाजे के साथ दरवाजा लगाने तक स्थिति सामान्य थी। जयमाला भी हंसी खुशी के बीच संपन्न हो गया। लेकिन जयमाला के बाद मंच पर चढ़ने और फोटो खींचवाने को लेकर बारात एवं वधू पक्ष के कुछ युवकों में विवाद के मारपीट होने लगी। मारपीट के दौरान बीच बचाव करने गए दूल्हा के चाचा राजबाबू यादव का सिर फट गया। उनका आनन-फानन में स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया। दुल्हे के अन्य चाचा शिवचंद्र यादव सहित आधा दर्जन से अधिक बारातियों को चोट लगी।

बताया गया है कि मारपीट के क्रम में असामाजिक तत्वों ने बारात के साथ आए बाजा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। एक मशीन भी चोरी कर ली गई। चाचा एवं बारातियों के साथ मारपीट देखकर दूल्हा भी भागने लगा। जिसे उसके बहनोई रवि कुमार राय एवं लड़की के घर के साथ ग्रामीणों ने किसी तरह मनाकर शादी की रश्म पूरी करायी। इस घटना से विक्रमपुर के ग्रामीणों में भी आक्रोश है। मुखिया सुनील कुमार राय एवं ग्रामीणो ने लड़की को विदा कराने के बाद बैठक की। इसमें बाराती के साथ मारपीट करने वाले उपद्रवियों की पहचान कर सामाजिक स्तर पर दंडित करने का निर्णय लिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

12 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

13 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

13 घंटे ago