Samastipur

समस्तीपुर अटेरन चौक के पास ट्रेन से गिरा युवक; दोनों पैर कटे, छठ पर्व में शामिल होने जा रहा था घर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : छठ महापर्व में शामिल होने के लिए ट्रेन से घर जा रहा एक युवक बोगी के गेट से नीचे गिर गया जिससे उसके दोनों पैर कट गये। घटना अटेरन चौक के पास समस्तीपुर जंक्शन के आउटर सिग्नल के पास हुई है। जख्मी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के ढोली सकरा निवासी अमन कुमार के रूप की गई है। वह बजाज कैपिटल फाइनेंस में कर्मी के रूप में कार्यरत थे।

जानकारी के अनुसार जख्मी अमन छठ पर्व को लेकर दलसिंहसराय से अपने घर जाने के लिये ट्रेन में सवार हुए। इसी दौरान लगभग ढाई बजे के आसपास ट्रेन के गेट से वह नीचे गिर गये। ट्रेन की चपेट में आते ही उसके दोनों पैर कट गए। जख्मी ने खुद ही हल्ला कर और परिजनों को भी फोनकर इसकी सूचना दी। वहीं घटनास्थल पर जुटे स्थानीय लोगों द्वारा रेल प्रशासन और मेडिकल टीम को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची मेडिकल टीम ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों पर बार-बार लग रहा Break, कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट शेड्यूल से बाहर

हैदराबाद से दरभंगा आनेवाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 निर्धारित समय 2:05 से 18 मिनट विलंब…

5 घंटे ago

25 मार्च तक काम पर नहीं लौटे CO तो एक्शन के लिए रहें तैयार, विजय सिन्हा ने कर ली बड़ी तैयारी

बिहार में हड़ताल पर गए राजस्व अधिकारियों को सरकार ने सख्त चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री…

5 घंटे ago

बलिदान दिवस पर ग्रामीण रक्तदान संघ द्वारा 407 यूनिट रक्त संग्रह, DM ने शिविर का किया उद्घाटन

समस्तीपुर : बलिदान दिवस के अवसर पर ग्रामीण रक्तदान संघ के तत्वावधान में संत कबीर…

7 घंटे ago

सनातन रक्तदान समूह द्वारा शहीदों की याद में लगाया गया रक्तदान शिविर, 441 यूनिट रक्त संग्रह

समस्तीपुर : देश के वीर सपूत शहीद भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद एवं राजगुरु के पावन…

7 घंटे ago

बिहार में इंटर रिजल्ट से निराश छात्रा ने की आ’त्म’ह’त्या, सेकेंड डिवीजन आने से तनाव में थी

बिहार के मुजफ्फरपुर दर्दनाक वाक्या हुआ है. जिले के सरैया थाना क्षेत्र में इंटरमीडिएट परीक्षा…

8 घंटे ago

क्या फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।…

11 घंटे ago