Samastipur

समस्तीपुर में 1500 KM नयी सड़क का होगा निर्माण, आवश्यकतानुसार अच्छी संख्या में पुलों का भी होगा निर्माण

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर: आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व बिहार में 25 हजार किलोमीटर नयी सड़क और छह सौ नए पुलों का निर्माण किया जाएगा। बिहार सरकार के इस नए स्कीम के तहत समस्तीपुर में 1500 किलोमीटर नयी सड़क और आवश्यकतानुसार अच्छी संख्या में पुलों का निर्माण होगा। बिहार सरकार ने पिछले कैबिनेट की बैठक में इस नयी स्कीम लागू किया था। सड़क निर्माण की यह योजनाएं मेटेंनेस पॉलिसी से बाहर है। उक्त बातें बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने कही। वे शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि बिहार में सड़क और पुल निर्माण की योजनाओं पर तेजी से काम चल रहा है। चूंकी, आगामी विधानसभा चुनाव काफी नजदीक है। पिछले लोकसभा चुनाव में जो लोगों की अपेक्षाएं थी। उसे हर हाल में पूरा करना है। इसके अलावे बिहार सरकार की ओर से छुटे हुए बसावट उनको एकल संपत्ता देने की योजना हैं। उसको धरातल भी उतारना है।

इससे पूर्व ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी ने समाहरणालय सभाकक्ष में पदाधिकारियों के साथ जिले में ग्रामीण कार्य विभाग के योजनाओं की विस्तृत रुप से समीक्षा की। कई योजनाएं जो काफी लंबे समय से लंबित थी। उसको जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। ग्रामीण कार्य मंत्री ने बताया कि जिले में करीब 25 से 30 पुल निर्माण की योजना संचालित है। इसमें अधिकांश पुलों का काम हो चुका है।

इसके अलावे जो निर्माणाधीन है, उन्हें जल्द पूरा करने का निर्देश दिया गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में सात नए पुल निर्माण की योजना बनाई गई थी। उसे भी जल्द पुरा करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के नेतृत्व में बिहार का तेजी से विकास हो रहा है। मौके पर स्थानीय विधान पार्षद डॉ. तरुण चौधरी, वारिसनगर विधायक मुन्ना मंडल, जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में फिर होगा ‘खेला’! RJD विधायक भाई वीरेंद्र के बयान से गरमाई सियासत, बोले- थोड़ा इंतजार कीजिए

बिहार की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की चर्चाएं तेज हो गई हैं।…

13 घंटे ago

बिहार विधान परिषद के 43 कर्मियों का स्किल टेस्ट फिर से, निकल गया डेट; बहाली में गड़बड़ी का आरोप!

बिहार विधान परिषद में बहाल 10 निम्नवर्गीय लिपिक एवं 33 डाटा इंट्री ऑपरेटरों के दक्षता(स्किल…

17 घंटे ago

शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव; 10 जिलों के DEO और DPO का हुआ ट्रांसफर

Bihar DEO-DPO Transfer: बिहार में शिक्षा विभाग की कमान संभालने के बाद अपर मुख्य सचिव…

19 घंटे ago

ट्रेनों को बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के मामले में समस्तीपुर मंडल के 180 लोग धराए

समस्तीपुर : ट्रेनों को बिना उचित कारण चेन पुलिंग कर बीच रास्ते में रोकने वालों…

1 दिन ago

उजियारपुर में फाइनेंस कर्मी से 83 हजार रुपये की लूट, तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर लूट…

1 दिन ago

ओवरब्रिज पर दो दिनों में स्ट्रीट लाइटें होंगी चालू, सदर SDO ने किया निरीक्षण, काम जल्द पूरा करने का अल्टीमेटम

समस्तीपुर : शहर की लाइफ-लाइन ओवरब्रिज (ROB) पर स्ट्रीट लाइट लगाने की कवायद तेज हो…

1 दिन ago