Samastipur

समस्तीपुर के सुभीत का रणजी ट्रॉफी क्रिकेट मैच में अंपायरिंग के लिए चयन, कल से शुरू होगा मुकाबला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में 6 से 9 नवंबर से शुरू हो रहा है रणजी ट्रॉफी क्रिकेट मैच में कर्पूरीग्राम स्थित पी आर इंटर स्कूल में प्लस टू शिक्षक के रूप में कार्यरत सुभीत कुमार सिंह का चयन बतौर सहायक अंपायर में हुआ है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय इस रणजी ट्रॉफी क्रिकेट मैच में मध्य प्रदेश के खिलाफ बिहार अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी। इस मैच में सुभीत सहायक अंपायर सह तकनीकी पदाधिकारी के रूप में दिखेगें।

यह भी पढ़े : बिहार के खिलाफ रणजी मैच खेलने के लिए पटना पहुंची मध्यप्रदेश की टीम, कल से शुरू होगा मुकाबला

व्याख्याता डॉ. जितेन्द्र कुमार सिंह व माता सुनिता देवी का पुत्र सुभीत को बचपन से ही क्रिकेट खेल में रूचि था। उन्होंने अपने क्रिकेट कैरियर में अंतर महाविद्यालय, ईस्ट जोन, अंडर- 22 बिहार स्टेट जाकिर हुसैन ट्रॉफी, हेमन ट्रॉफी आदि क्रिकेट प्रतियोगिता में तेज गेंदबाज के रूप में अपना पहचान बनाया। वर्ष 2000 में बिहार की मान्यता समाप्त होने के बाद क्रिकेटर बनने के उनके सपने को झटका लगा।

क्रिकेट के प्रति इनके जुनून को देखते हुए विद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक धीरेंद्र मोहन मुकुल ने उनका हौसला बढ़ाते हुए अंपायरिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने को कहा। वर्ष 2018 मेंं बिहार को पुनः मान्यता मिलने के बाद नवादा में आयोजित स्टेट पैनल अंपायरिंग परीक्षा में सुभीत ने आठवां रैंक लाकर ए ग्रेेड में स्थान पक्का किया और एसजीएफआई, अंडर-14, अंडर-19, अंडर-22 एंव बीसीए सीनियर व जूनियर एंव हेमन ट्रॉफी सहित स्टेट लेवल के दर्जनों मैचों में निर्विवाद अंपायरिंग भूमिका निभाई।

उनके इसी काबिलियत को देखते हुए बिहार क्रिकेट संघ ने इनका चयन अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरने के लिए किया है। सहायक अंपायर में सुभीत की प्रतिनियुक्ति होने की खबर के बाद जिले खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है। जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष अजय शंकर सिंह व सचिव सोनू झा ने उनके इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। वही सुभीत ने इसका श्रेय बिहार क्रिकेट संघ के चयन कमेटी एंंव बिहार ओपरेशन मैनेजर एके चंदन पूर्व जिला सचिव रंजीत कुमार सिंह सहित सभी संघ के पदाधिकारी को दिया है. अंपायर तरवेंंदर सिह, मुकेश वर्मा, राजेश अकेला, राकेश कुमार, ब्रजेश झा, प्रवीण कुमार सहित कई खेल प्रेमियों ने सुभीत को बधाई दी है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

11 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

19 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago