Samastipur

समस्तीपुर में बाइक सवार बदमाशों ने हथियार के बल पर मुजफ्फरपुर के युवक की बाइक लूटी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर थाना अंतर्गत गोपालपुर लदौरा मुख्य मार्ग में रामपुरा तटबंध स्थित भोला बाबा मंदिर के समीप बुधवार की देर शाम बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक की बाइक हथियार के बल पर लूट ली। पीड़ित युवक मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना क्षेत्र के नेमोपुर गांव निवासी लखी पासवान का पुत्र राजा कुमार बताया गया है।

उसने इस संबंध में कल्याणपुर थाना में गुरुवार को आवेदन दिया। जिसमें कहा है कि बुधवार रात मुक्तापुर रैक प्वाइंट से बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान रामपुरा मंदिर के समीप एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने हथियार के बल पर जबरन रोक बाइक लूट लिया। उसके बाद सभी लदौरा चौक की ओर भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी दो विजय महतो सहित कल्याणपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध बदमाशों के संभावित ठिकानों पर छापामारी भी की। परंतु कोई सफलता नहीं मिली। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित युवक ने आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

9 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

17 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

18 घंटे ago