समस्तीपुर/कल्याणपुर :- कल्याणपुर थाना अंतर्गत समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग में मिर्जापुर गांव में शनिवार दोपहर भीषण हादसा टल गया। समस्तीपुर की ओर से दरभंगा की ओर जा रहा गिट्टी लोड डंपर सड़क किनारे लगे ऑटो में ठोकर मारने के बाद राजा साहनी की चाय नाश्ते की दुकान में घुस गया। यह संयोग ही रहा कि दुकानदार व दुकान में मौजूद लोगों ने भाग कर जान बचायी। जिससे अनहोनी नहीं हो सकी।
डंपर ने चाय दुकान के अलावा पास की गुमटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। ठोकर लगने की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़ कर पहुंचे। लेकिन किसी को जख्मी या हताहत नहीं देख राहत की सांस ली। बताया जाता है कि जिस समय यह हादसा हुआ उक्त चाय नाश्ते की दुकान में करीब आधा दर्जन लोग चाय नाश्ता कर रहे थे। लेकिन सभी बाल-बाल बच गये।
सड़क किनारे लगे ऑटो में भी कोई नहीं था जिससे सिर्फ ऑटो क्षतिग्रस्त होकर रह गया। हादसे की सूचना पर पहुंची कल्याणपुर थाने की पुलिस ने डंपर को जप्त करने के साथ उसके चालक को हिरासत में ले लिया। इस संबंध में प्रशिक्षु डीएसपी व थाना अध्यक्ष विकास केशव ने बताया कि पीड़ित दुकानदार के आवेदन देने के बाद आगे की कारवाई किय्की जाएगी।
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…
बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…
लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…
समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…
समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…
अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…