समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना अंतर्गत रामपुरा गोपालपुर में धर्मकांटा के नजदीक गुरुवार की देर शाम बैक करने के दौरान खलासी ट्रक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान आंध्रप्रदेश के गुंटूर जिला अंतर्गत गोडल पलेतु गांव निवासी वेंकटेश बटलु के 45 वर्षीय पुत्र वेणुगोपाल दूदू के रूप में पहचान हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही थाना अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मृत खलासी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया। उसके बाद ट्रक को जप्त कर थाना ले गये।
जानकारी के अनुसार, ट्रक के चक्का में हवा दिलवाने के लिए चालक ट्रक को आगे पीछे कर रहा था। उसी क्रम में खलासी का पैर फिसल गया जिससे वह ट्रक के नीचे आ गया। ट्रक का चक्का उसकी कमर पर चढ़ गया। उसकी चीख सुननने के बाद जब तक लोग उसे निकाल कर डॉक्टर के यहां ले जाते हैं तब तक उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि ट्रक चालक और खलासी रिश्ते में चाचा-भतीजा ही था।
समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्साविज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी विभाग की…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…