Samastipur

6 वर्षीय मासूम बच्ची से हैवानियत करने वाले आरोपी को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, DMCH में जिंदगी की जंग लड़ रही पीड़िता

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शुक्रवार को एक युवक द्वारा हैवानियत की हदें पार करते हुए छह वर्षीया मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी राजू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बच्ची के मामा और मां के अनुसार शुक्रवार की सुबह छठ पूजा का अर्घ्य देने के बाद घर में थे। शाम में थकावट के कारण लेटे थे और बच्ची बरामदे पर खेल रही थी। इसी दौरान राजू कुमार आया और बच्ची को घुमाने लेकर चला गया।

इसके बाद बगल के खेत में बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुन एक किसान वहां पहुंचे। उन्हें देख वह लहूलुहान हालत में बच्ची को छोड़कर फरार हो गया। आनन-फानन में बच्ची को हसनपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां अत्यधिक रक्तस्राव के कारण चिकित्सकों ने उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। वहां से बच्ची को डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

गायनिक विभाग में गंभीर अवस्था में बच्ची का उपचार चल रहा है। बच्ची का इंटरनल पार्ट फट जाने के कारण उसकी स्थिति बेहद नाजुक है। शनिवार की शाम उसका एक सर्जरी भी किया गया है। इधर ग्रामीणों द्वारा पीड़िता के परिजनों पर समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा द्वारा खुद मामले की निगरानी की जा रही थी। एसपी के निर्देश पर हसनपुर थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

10 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

18 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

19 घंटे ago