Samastipur

समस्तीपुर: करेह नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो नाबालिग बच्चों की मौ’त, दोनों के घरों में मचा कोहराम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर प्रखंड के सोहमा गांव में करेह नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। मृतकों में सोहमा निवासी रंजीत ठाकुर का पुत्र अमर कुमार (12 वर्ष) एवं सुनील ठाकुर का पुत्र कुमार गौरव (13 वर्ष) शामिल है। दोनों दोस्तों के साथ सरस्वती मंदिर के निकट करेह नदी में स्नान करने गए थे। उसी दौरान नदी में डूबे।

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को गांव के पांच बच्चे करेह नदी में नहाने गए थे। नहाने के क्रम में अचानक गहरे पानी में जाने से दोनों डूब गए। अन्य बच्चों के हल्ला करने पर ग्रामीण जुटे और बच्चो की खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद दोनों की लाश मिली। घटना की सूचना मिलते ही बिथान थाना अध्यक्ष राजू कुमार पहुंचे और मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। इधर घटना के बाद से दोनों बच्चों के घर में कोहराम मचा हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

46 मिनट ago

मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…

1 घंटा ago

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

12 घंटे ago