Samastipur

रोसड़ा में जमीनी विवाद को लेकर चली गोली, गंभीर हालत में एक जख्मी रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहियार बुजुर्ग मोहल्ला में मंगलवार को खेत का मेड़ तोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद गोलीबारी की घटना में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि उनके पिता और भाई घायल हो गए। गोली से घायल राजेश यादव को गंभीर स्थिति में परिवार के लोग बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जख्मी के पिता सखीचंद यादव और भाई कुंदन कुमार का उपचार रोसड़ा के अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

घटना के संबंध में जख्मी सखीचंद यादव ने बताया कि राजेश यादव की पत्नी का विवाद कुंदन के पत्नी से हो रहा था। दोनों खेत का मेड़ तोड़ने के सवाल पर झगड़ रहे थे। जिस पर राजेश और कुंदन अपनी-अपनी पत्नी को समझा रहे थे। इसी दौरान राजा यादव ने गोली चला दी। जो गोली राजेश को जा लगी। राजेश के पेट में गोली लगी है। मारपीट की इस घटना में सखी यादव और कुंदन कुमार भी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। गोली की आवाज पर जुटे लोगों ने आनंद-फानन में तीनों को रोसरा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां राजेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उसे बेहतर उपचार के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में ले गए हैं। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

वहीं घटना को लेकर रोसड़ा थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि आपसी जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है। राजेश कुमार को गोली लगी है। जिसे परिवार के लोग उपचार के लिए बेगूसराय ले गए हैं। अभी किसी भी पक्ष द्वारा घटना को लेकर आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलते ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

6 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

7 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

19 घंटे ago