Samastipur

हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला, थानाध्यक्ष समेत तीन चोटिल

कल्याणपुर/वारिसनगर : हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार करने के दौरान मथुरापुर थाने की पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। गिरफ्तार आरोपी को भी पुलिस के कब्जे से निकाल भगा दिया। हमले में मथुरापुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार समेत तीन पुलिस कर्मी चोटिल हो गए।

सूचना मिलने पर कल्याणपुर थाना समेत अन्य थानों की पुलिस पहुंची तब स्थिति नियंत्रित हो सका। उसके बाद पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, एक हत्याकांड में आरोपी मो. रुखसार को गिरफ्तार करने के लिए मथुरापुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस के जवान अवधेश कुमार और शिव कुमार के साथ कल्याणपुर थाना क्षेत्र में भगीरथपुर स्थित जुट मिल के पास गए थे। सभी सादी वर्दी में थे। आरोपी रुखसार को पकड़ने के बाद पुलिस टीम जैसे ही लौटने की तैयारी की कुछ युवक पहुंचे और रुखसार को छुड़ाने की कोशिश में जुट गए। सादी वर्दी होने के कारण वे टीम को पुलिस कर्मी मानने को तैयार नहीं थे। जिससे बहस के बाद पुलिस कर्मियों और युवकों में झड़प शुरू हो गयी। कम संख्या में रहने के कारण युवक पुलिस पर भारी पड़े। गिरफ्तार आरोपी को सभी पुलिस के कब्जे से छीन भगा दिया। वहीं थाना अध्यक्ष समेत तीनों पुलिसकर्मी चोटिल हो गए।

इसकी सूचना मिलने पर कल्याणपुर सहित अन्य थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उसके बाद पुलिस पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर थाना लाया। मथुरापुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि उनका और चोटिल अन्य दो पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज हुआ है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

2 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

2 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

4 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

15 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago