समस्तीपुर :- सिविल सर्जन ने डॉ. गिरीश कुमार को फिर से सदर अस्पताल का उपाधीक्षक बनाया है। उन्होंने निवर्तमान उपाधीक्षक डॉ. नागमणि को तत्काल प्रभाव से डॉ. गिरीश को प्रभार देने का आदेश दिया था। जिसके बाद डॉ. नागमणि ने बुधवार को ही प्रभार सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार, सांसद शांभवी चौधरी ने जुलाई में सदर अस्पताल का निरीक्षण किया था। उस क्रम में अस्पताल में उन्होंने साफ सफाई से लेकर मरीजों के इलाज में कुव्यवस्था पाकर नाराजगी जतायी थी।
उन्होंने इस मामले को जिला बीस सूत्री की बैठक में भी उठाया था। जिसके आलोक में सिविल सर्जन ने जांच कमेटी का गठन किया था। जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में इलाज में लापरवाही का मामला नहीं पाया, लेकिन बरसात के कारण अस्पताल परिसर में जलजमाव व गंदगी की पुष्टि की। जांच प्रतिवेदन के आलोक में डीएम से परामर्श के बाद सिविल सर्जन ने डॉ. नागमणि की जगह डॉ. गिरीश कुमार को उपाधीक्ष बनाने का आदेश जारी किया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पहले ग्रामीण एसपी के रूप में मुकुल कुमार रंजन ने…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड स्थित बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की बुनियादी सुविधाओं से…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा थाने की पुलिस ने करीब पांच साल पुराने कार लूटकांड में एक…
बिहार पुलिस को देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान इस साल दिसंबर में प्रदान किया जा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव के वार्ड संख्या नौ…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…