समस्तीपुर/हलई :- समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र में एक बीपीएससी शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया गया है की मृतक पटोरी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय जोरपुरा में कार्यरत हैं। शिक्षक मंगलवार की शाम बाइक से स्कूल के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
मृतक शिक्षक की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के मदूदाबाद पश्चिमी पंचायत निवासी ग्रामीण चिकित्सक डॉ. आनंदू दास के पुत्र चितरंजन कुमार (27 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना पटोरी प्रखंड व हलई थाना क्षेत्र के दरबा चौर में नून नदी बांध के समीप हुई।
शिक्षक को गोली मारने की आवाज सुनकर वहां की खेत में काम कर रहे किसान वहां जमा हो गए। भीड़ को अपनी ओर आता देख अपराधी बाइक छोड़कर भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर वहां पहुंचे किसान व आसपास के लोग खून से लथपथ शिक्षक चितरंजन को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल, पटोरी लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने शिक्षक को मृत घोषित कर दिया। हलई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार चितरंजन मंगलवार को स्कूल बंद होने के बाद शाम लगभग 4:45 बजे स्कूल से निकले। प्रतिदिन की तरह वह अपनी बाइक से दरबा स्थित नून नदी बांध के रास्ते मदूदाबाद स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में शाम लगभग 5:15 बजे वह दरबा पानी टंकी से नून नदी बांध की ओर बढ़ रहा था। बांध पर चढ़ने से पूर्व चौर में अपराधियों ने पिस्तौल दिखाकर उसे रोका। अपराधियों ने उससे बाइक छीनने का प्रयास किया। इस दौरान चितरंजन एवं लुटेरों के बीच बाता-बाती हो गई। इससे आक्रोशित होकर बाइक लुटेरों ने चितरंजन के गले में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां जमा हो गए तथा आनन- फानन में उसे शाम 6:00 बजे अनुमंडलीय अस्पताल पटोरी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद हलई पुलिस पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया। वहीं मामले को लेकर पटोरी एसडीपीओ बीके मेधावी ने बताया कि हलई थाना क्षेत्र में गोली मारकर शिक्षक की गोली मारकर हत्या हुई है लेकिन यह घटना बाइक छीनने के कारण नहीं हुई है। घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…