Samastipur

समस्तीपुर: बैंक का ऋण नहीं चुकाने वालों की गिरफ्तारी तेज, कोठिया से एक गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक की कोठिया शाखा के एक ऋणी को सघन वसूली अभियान में बंगरा थाना के पुलिस बल द्वारा छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार की पहचान दादरी धनराज गांव के पारस प्रसाद सिंह के रूप में की गई है। वहीं दूसरी ओर अन्य वारंटी पुलिस बल द्वारा छापेमारी की सुचना मिलते ही फरार हो गए। बैंक के कर्मियों का बताना है कि इन ऋणीयो को बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद ऋण जमा नहीं कराया गया। अंतत: बाध्य होकर बैंक ने नीलामी वाद के तहत केस दर्ज कराया था।

इसी प्रक्रिया में नीलाम पत्र कार्यालय से लगभग 26 ऋणीयों पर नीलाम पदाधिकारी द्वारा गिरफ्तारी वारंट निर्मत किया गया था। बैंक के सर्टिफिकेट केस अषिकारी मंजीत कुमार एवं कोठिया के शाखा प्रबंधक ऋषभ कुमार ने बताया कि बैंक का ऋण लेकर जानबुझ कर ऋण चुकता नहीं करने वालों की अब खैर नहीं है। कानूनी प्रक्रिया तेज कर दी गयी है। अब किसी भी डिफाल्टर ऋणधारक को छोड़ा नहीं जायेगा।

बैंक के सर्टिफिकेट केस अधिकारी ने यह भी बताया कि दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक समस्तीपुर जिला के 92 शाखाओ से लगभग 7000 ऋणीयों पर केस दर्ज किया जा चुका है, जिसमें से लगभग 2500 ऋणीयों पर गिरफ्तारी का वारंट भी निर्गत किया जा चुका है। मंजीत कुमार ने जिला के सभी डिफाल्टर ऋणीयों को अगाह किया है कि आगामी लोक अदालत 14 दिसंबर तक शाखा में या लोक अदालत में पहुंचकर बकाया ऋण चुकता कर लें अन्यथा किसी भी समय कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तारी की जा सकती है।

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

1 घंटा ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

7 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

7 घंटे ago