समस्तीपुर :- ठंड को लेकर रेलवे ने बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस को फरवरी कर रद्द कर दिया है। इसके अलावा पूर्णिया कोर्ट से शाहपुर पटोरी होते हुए अमृतसर जाने वाली ट्रेन को भी मार्च के शुरुआती हफ्ते में रद्द किया गया है। हालांकि इस बार कुंभ मेला का आयोजन होने वाला है। ऐसे में ट्रेनों के रद्द करने की संख्या कम होने की उम्मीद है। जनवरी में महाकुंभ का आयोजन हो रहा है। ऐसे में यात्रियों की बढ़ती संख्या और श्रद्धालु की दिक्कत को देखकर इस बार कई ट्रेनों का परिचालन नियमित तौर पर हो सकता है।
बताते चलें कि ठंड को लेकर कोहरे की समस्या को देखते हुए रेलवे दिसंबर की शुरुआती सप्ताह से लेकर मार्च महीने तक कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर देता है। इसके अलावा दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनों के फेरे भी घटा दिए जाते हैं। सप्ताह में एक दिन अलग-अलग तिथियां में ट्रेनों को रद्द किया जाता रहा है। इस बार अमृतसर व अंबाला जाने के लिए यात्रियों को स्पेशल ट्रेनों के भरोसे रहना होगा। पूजा को लेकर चलाई जाने वाली कई स्पेशल ट्रेन दिसंबर के अंतिम तक सप्ताह तक परिचालित होगी। जिससे यात्रियों को मदद मिलेगी।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…