Samastipur

भव्य कवि सम्मेलन में बही प्रेम की धारा, मंत्रमुग्ध होते रहे लोग; काव्यरस की वर्षा में मां दुर्गा मंदिर परिसर माधोपुर रहा सराबोर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर [विनय भूषण] :- प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मां दुर्गा मंदिर माधोपुर परिसर में शायर दिवाकर दिव्यंक ने ज्यों ही ‘अबकी बार घड़ी लाए हो, ले जाओ…अगली बार समय तुम लाना तोहफे में…श्रोताओं के सम्मुख मंच से कही कि शब्दों की गंभीरता को देख लोगों ने जमकर दाद दी। अवसर था ‘विकल्प’ के तत्वाधान में भव्य कवि सम्मेलन का जहां कवियों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शक श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवि सम्मेलन का उद्घाटन बीडीओ चंद्रमोहन पासवान, पूर्व प्रमुख सह पंसस रुपांजलि कुमारी, जिला पार्षद रीना राय, पूर्व मुखिया अरुण कुमार राय और वरिष्ठ साहित्यकार रामाकांत राय ‘रमा’ ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।

आगत कवियों में जनकपुर से आई वाह भाई वाह फेम कवियित्री रंजना लता ने मातृ वंदना के पश्चात प्रेम के गीतों से मंच को सजाया तो कुमार अमरेश ने लोग कहते घर जमाई है कहो हम क्या करें से लोगों को गुदगुदाया। बेगूसराय के मनीष मोहक अपनी रचना गांव की मिट्टी से लोगों के दिलों तक पहुंचे तो रोसड़ा की कवियित्री शेफालिका झा की सेल्फी वाली कनियां ने उपस्थित लोगों को ठहाके लगाने पर विवश कर दिया। हसनपुर के वायरल शिक्षक और हास्य व्यंग्य के चर्चित कवि बैद्यनाथ रजक ने अपने ही अंदाज में दहेज प्रथा पर कड़ा प्रहार कर लोगों की वाहवाही बटोरी तो स्थानीय युवा और स्थापित शायर व गजलकार दिवाकर दिव्यंक की गजल करने हैं सारे ख्वाब मुकम्मल भी साथ-साथ, अफसोस ! एक रात है दोनों के दरमियां ने खूब तालियां बटोरी।

माता जानकी की धरती सीतामढ़ी से आई कवियित्री नैना साहू ने भारती की आरती पढ़कर जन जन को रोमांचित कर दिया। प्रो. सत्य संध भारद्वाज की गीतिका कविता क्या है छंदबद्ध शब्दों का सुचित श्रृंगार है ने जनसमूह को बांध कर रख दिया। प्रस्तुति के दौरान वाह ! वाह ! और तालियां बजा-बजाकर दर्शकों ने कवियों का बखूबी साथ दिया। स्थानीय वरिष्ठ शिक्षक कवि राजाराम महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस भव्य कवि सम्मेलन में प्रो. सत्य संध भारद्वाज ने अपने मनमोहक अंदाज में संचालन का दायित्व निभाया। अध्यक्षीय उद्बोधन में राजाराम महतो ने मातृशक्ति को समर्पित अपने मनमोहक काव्य पाठ से भव्य कवि सम्मेलन की सफलता पर मुहर लगाने का काम किया।

आयोजन समिति की ओर से मैथिली भाषा के वरिष्ठ कवि और साहित्यकार रमाकांत राय ‘रमा’ को विशेष तौर पर ‘रामजपी शर्मा स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सभी आगत कवियों को अंगवस्त्र, माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में देश के लब्ध प्रतिष्ठित गजलकार अक्स समस्तीपुरी और मांडवी, सरीखी व कालजयी जैसी पुस्तकों के प्रणेता सौरभ वाचस्पति रेणु का अहम योगदान रहा।

मौके पर अंचलाधिकारी रंधीर रमण, थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप, बेगुसराय के खोदावंदपुर बीडीओ नवनीत नमन, मुखिया विभा कुमारी, सरपंच वंदना कुमारी, पैक्स अध्यक्ष रविन्द्र कुमार, पंसस दीपक कुमार साह, रंधीर कुमार राय, विशाल कुमार राय, शोभाकांत राय, विजय कुमार, नील कमल समेत हजारों की तादाद में आए काव्यप्रेमी कार्यक्रम के समापन डटे रहे। कवियों और कवयित्रियों के साथ फोटो सेशन के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ रही। चर्चाओं के दौर में यह कवि सम्मेलन लोगों की जुबान पर है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में दीपावली से पहले पटाखा दुकानों की जांच, बिना लाइसेंस बिक्री पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर : दीपावली को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन, छात्राओं को पोर्टल की दी गई जानकारी

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में मंगलवार को विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।…

4 घंटे ago

कल्याणपुर में बदमाशों ने बाइक सवार युवक को जबरन रोककर मुंह में मारी गोली, DMCH रेफर

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में बूढ़ी गंडक…

13 घंटे ago

विभूतिपुर में CSP से तीन लाख की लूट; गाछी में छीपा एक बदमाश पकड़ा गया;  आरोपी पकड़कर को ले जाने के दौरान पुलिस और YouTuber से भी भिड़े आक्रोशित लोग

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरौली चौक स्थित सरस्वती चौक के…

14 घंटे ago

CCTV में कैद हुई दिनदहाड़े लूट की वारदात, हथियार के बल पर बदमाशों ने दुकानदार से 50 हजार रुपये नगद व लैपटॉप लूटा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मब्बी चौक स्थित एक कंप्यूटर दुकान…

14 घंटे ago

भांजी के साथ छे’ड़खानी मामले में मामा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से रिश्ते को शर्मसार…

15 घंटे ago