समस्तीपुर/विभूतिपुर :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विभूतिपुर में गुरुवार को एक आशा फेसिलेटर ने बीसीएम राहुल कुमार गौरव की पिटाई कर दी। उसके बाद माहौल हंगामेदार हो गया। बीसीएम को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक अमरनाथ कुमार शर्मा ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना के संबंध में बीसीएम ने बताया कि आशा फैसिलिटेटर कुमारी कल्याणी द्वारा रूपया बकाया का झूठा आरोप लगाकर रुपये मांग किया जा रहा था। जो नहीं दिए जाने पर कुर्सी से वारकर जानलेवा हमला कर जख्मी कर दी। वहीं आशा फेसिलेटर कुमारी कल्याणी ने बताई कि वह 15 महीना बीसीएम के साथ ऑफिस में काम की थी। इसके बाद बीसीएम द्वारा नगद रुपया भी लिया गया था। जो 1 लाख 62 हजार बीसीएम के यहां बकाया है।
रुपया देने में बीसीएम चार माह से आनाकानी कर रहे थे। गुरुवार वही बकाया रुपया का मांग किया गया। जो बीसीएम ने देने से साफ इनकार कर दिया साथ ही अभद्र बातें बोले। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभय शंकर ठाकुर ने बताया की घटना की सूचना मिली है। आशा फैसिलेटर कल्याणी ने बकाया से संबंधित अभी तक कोई जानकारी उन्हें नहीं दी है। वह दोनों से पूछताछ के बाद इस मामले की जांच कर वरीय पदाधिकारी को रिपोर्ट भेजेंगे।
बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…
राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…
तस्वीर : फाईल (माही-मनीषा) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरूआरा चौर स्थित एक विवाह…
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…