Samastipur

वारंटी को गिरफ्तार करने गई समस्तीपुर पुलिस पर हमला, पुलिस वाहन का शीशा भी तोड़ा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहागीर गांव में वारंटी को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान वारंटी के परिजनों ने पुलिस पर रोड़े-पत्थर भी बरसाये जिससे वाहन का शीशा टूट गया। हालांकि पथराव में पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गये। हमले के बावजूद पुलिस ने वारंटी कुमोद राय को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार, कुमोद राय के खिलाफ पुराने मामले में कोर्ट ने वारंट जारी कर रखा है। उसके फरार रहने के कारण पुलिस बीती रात उसे पकड़ने के लिए उसके घर पर गयी थी। बताया गया है कि पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार करने के बाद थाना लाने के लिए जैसे ही गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया, उसके घर के लोगों ने पुलिस पर पत्थर चलाना शुरू कर दिया। वाहन के पीछे छिपकर पुलिस ने अपना बचाव किया।

इस दौरान वारंटी के परिवार के लोगों ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। इस संबंध में छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे एसआई संजय कुमार ने बताया कि लोहागीर गांव से वारंटी कुमोद राय को गिरफ्तार करने गई उजियारपुर पुलिस टीम पर वारंटी के परिजन व आसपास के समर्थकों ने अचानक हमला कर दिया। जिससें पुलिस वाहन के शीशे टूट गये। हमलावरों ने पुलिस कर्मियों को भद्दी-भद्दी गालियां भी दी। उन्होंने बताया कि हमले के बावजूद पुलिस वारंटी को गिरफ्तार कर थाना ले आयी। पुलिस पर हमला करने वालों की पहचान कर ली गयी है। सभी पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने शनिवार की रात विशेष छापेमारी अभियान में दो वारंटी सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें लोहागीर गांव से वारंटी कुमोद राय पिता सोनेलाल राय उर्फ सरमानंद राय के अलावा बेलामेघ से राजेश राय पिता गणेशी राय को गिरफ्तार किया गया है। जबकि चांदचौर कुर्मी टोला से राजू कुमार राय पिता धनेश्वर राय, लखनीपुर महेशपट्टी से बुटाली सहनी पिता अमरनाथ सहनी तथा बलभद्रपुर से विपिन बैठा पिता नंदकिशोर बैठा को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

चौकीदार को धक्का देकर कल्याणपुर थाना परिसर से फरार हुआ चोरी का संदिग्ध आरोपी, शौचालय जाने की बात कहकर भागा

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक तलाशी के दौरान पुलिस से मारपीट, ASI समेत कई पुलिसकर्मी चोटिल, वर्दी से नेम बैज उखाड़ने और बंधक बनाने का आरोप, तीन गिरफ्तार 

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के…

5 घंटे ago

गरीब रथ एक्सप्रेस में महिला यात्री की अचानक मौ’त, समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर उतारा गया शव

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की दोपहर जयनगर से आनंद विहार जा रही गरीब…

5 घंटे ago

रक्षाबंधन पर समस्तीपुर मंडल कारा में भावुक हुआ माहौल, बहनों ने बंदी भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

समस्तीपुर : भाई-बहन के प्रेम, विश्वास और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को समस्तीपुर मंडल…

6 घंटे ago

बिहार में अब मार्कशीट पर नहीं लिखा जाएगा ‘फेल’, कम नंबर आए तो मिलेगा नया नाम, शिक्षा मंत्री का फैसला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की मार्कशीट पर अब 'फेल' शब्द नहीं लिखा जाएगा. इसकी…

11 घंटे ago

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में नशामुक्ति के संकल्प के साथ मनाया अलौकिक रक्षाबंधन महोत्सव

समस्तीपुर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के शिव शक्ति भवन में शुक्रवार को अलौकिक…

18 घंटे ago