समस्तीपुर/ताजपुर :- ताजपुर स्थित पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय में रविवार को पुलिस को शर्मसार करने वाली घटना हुई। आपसी विवाद में दो पुलिस कर्मियों में पहले छुट्टी पर जाने को लेकर विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। इसमें रीडर शशिकांत राय जख्मी हो गए। उन्हें आनन-फानन इलाज के लिए समस्तीपुर सदर ले जाया गया। रीडर का सिर फूट गया है।
रीडर शशिकांत राय ने बताया कि रविवार को वे इंस्पेक्टर कार्यालय में छुट्टी का आवेदन देने गए थे। उन्हें पत्नी को लाने के लिए रांची जाना था। इसी दौरान दूसरे रीडर शेखर कुमार ने पहले खुद छुट्टी पर जाने उसके बाद उन्हें जाने की बात कह उलझ पड़े। जिसके बाद दोनो में बहस होने लगी।
उसी बीच बैग से फाइटर निकाल उसके सिर पर प्रहार कर जख्मी कर दिया। घटना को लेकर इंस्पेक्टर संजीव कुमार से मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की गई। परंतु मोबाइल रिसीव नहीं होने के कारण बात नहीं हो पाई। ताजपुर में पुलिस कर्मियों के बीच मारपीट की यह पहली घटना है। इससे लोगों में मारपीट की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
आर्थिक अपराध इकाई द्वारा किशनगंज के एसडीपीओ गौतम कुमार के ठिकानों पर की गई छापेमारी…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले चार दिनों तक हल्के बादल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर के एक युवक की बेगूसराय स्थित अपने ससुराल में हत्या करने वाली…
बिहार में मुंगेर जिले के जमालपुर अंचल कार्यालय में शुक्रवार को एक गंभीर मामला सामने…
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…