समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर में एक युवक को पेड़ से बांधकर पिटाई करने का वीडियो सामनें आया है। मामला समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। जानकारी के अनुसार मोबाइल चोरी के आरोप में उसकी पिटाई की गई है। उसकी पिटाई के दौरान किसी ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जानकारी के अनुसार गुरुवार की दोपहर सिंघिया थाना क्षेत्र के दूधपूरा गाछी में युवक की पिटाई की गई है। पीड़ित युवक सिंघिया थाना क्षेत्र के अगरौल गांव का सिद्धार्थ कुमार उर्फ गिल्टा है।
घटना को लेकर बताया गया है कि गुरुवार को सोनू कुमार नामक युवक का मोबाइल गायब हो गया था। सीमावर्ती अगरौल गांव के सिद्धार्थ कुमार का पहले से सोनू के घर पर आना-जाना था। उस पर इन लोगों ने शक जाहिर किया। अगरौल पहुंचकर सिद्धार्थ को लोगों ने पकड़ लिया। पेड़ से बांध कर इसकी पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान कुछ ग्रामीणों ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
इधर सोनू को शक था कि सिद्धार्थ ने ही उसकी मोबाइल की चोरी की है। वहीं पीड़ित सिद्धार्थ का कहना है कि उसने मोबाइल की चोरी नहीं की है। पिटाई के बाद ग्रामीणों ने सिद्धार्थ को वहां से छुड़ा कर उसके परिजनों को सौंप दिया। उधर वीडियो वायरल होने के बाद आनन-फानन में सिंघिया थाने की पुलिस ने पीड़ित के बयान के आधार पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली। वहीं दो आरोपी को गिरफ्तारी कर जेल भी भेज दिया गया है। गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान सोनू और मो. गुलाब के रूप में की गई है।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…