समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के माधुरी चौक के पास नगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शराब को ठिकाने लगाने के लिए ले जा रहे दो तस्करों को तीन झोला में रखे लगभग दो सौ बोतल शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। तस्करों द्वारा बताया गया है कि ट्रेन से शराब की खेप उतारने के बाद दोनों युवक शराब लेकर किसी शादी समारोह में पहुंचाने के लिये खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान मधुबनी जिले के अंधराठी थाना क्षेत्र के गरौली निवासी विकास आर्यन और बेगूसराय जिले के बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत गढहरा किऊल के रहने वाले अमन कुमार के रूप में की गई है। नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर माधुरी चौक के पास पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दोनों तस्करों से पूछताछ की जा रही है।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…