Samastipur

समस्तीपुर: रेलवे में लगी नौकरी तो प्रेमी ने दहेज की मांग करते हुए तोड़ा रिश्ता, फिर प्रेमिका ने चलाया ऐसा चक्कर कि करनी पड़ी शादी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

कहते हैं कि इश्क और मुश्क छिपाए नहीं छिपता, जो जितना छिपाने की कोशिश करता है वह उतना ही बाहर आता है. ऐसा ही एक मामला बिहार के समस्तीपुर जिले से आया है. जहां रेलवे में नौकरी लगने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका से अचानक अपना रिश्ता खत्म कर लिया. लेकिन फिर प्रेमिका ने ऐसा चक्कर चलाया कि प्रेमी को न सिर्फ शादी करनी पड़ी. बल्कि लोगों के सामने उसे अपनी पत्नी को भविष्य में किसी भी तरह के हिंसा का सामना नहीं करना पड़ेगा इस बात की भी गारंटी देने पड़ी.

नौकरी लगने के बाद दहेज की मांग करता था प्रेमी

समस्तीपुर जिले की दरवा गांव की रहने वाली रोशनी कुमारी ने बताया कि उसका ताजपुर प्रखंड के रहने वाले प्रमोद कुमार साहनी के साथ पिछले दो साल से प्रेम संबंध था. वह एक दूसरे से कई बार मिलते रहे. इसी बीच प्रमोद की रेलवे में सरकारी नौकरी लग गई, नौकरी मिलते ही प्रमोद की सोच बदल गई. वह अब शादी करने से बचने लगा और दहेज की मांग करने लगा.

प्रेमिका ने चलाया ऐसा चक्कर की करनी पड़ी शादी

बार-बार मनाने और समझाने पर भी जब प्रेमी बिना दहेज शादी के लिए शादी के लिए नहीं माना तो प्रेमिका ने उसे मिलने के बहाने विद्यापति धाम मंदिर बुलाया. यहां रोशनी ने शादी का दबाव बनाना शुरू किया. इस बीच, प्रमोद भागने की कोशिश करने लगा, जिससे मंदिर परिसर में भीड़ जुटने लगी. भीड़ को देखकर मामला गरमाने लगा और फिर परिवार के सदस्यों को सूचना दी गई. परिवार और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में अंततः दोनों ने शादी की.

मुझे झूठ बोलकर यहां बुलाया गया- प्रेमी 

प्रेमी प्रमोद कुमार साहनी ने कहा कि उन्हें झूठ बोलकर यहां बुलाया गया था. रोशनी से उनका कोई खास रिश्ता नहीं था, बल्कि वे सिर्फ रिश्तेदार हैं. प्रमोद ने 2 साल के रिश्ते की बात को खारिज करते हुए कहा कि लड़की झूठ बोल रही है और उनके बीच ऐसा कुछ नहीं था. वहीं लड़की द्वारा दहेज को लेकर शादी नहीं करने के आरोप को भी प्रमोद ने खारिज कर दिया और कहा कि वैसा कुछ नहीं था. मैं इनसे शादी करने का पहले से कोई प्लान नहीं किया था और अच्छी तरह से उनके बारे में मैं कुछ जानता भी नहीं था.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

6 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

7 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

11 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

12 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

14 घंटे ago