समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के धरमपुर मिडिल स्कूल के पास एक वारंटी को पकड़ने गयी पुलिस के साथ बदसलूकी की गई। मामले को लेकर बताया जाता है कि एक मामले के वारंटी मो. चांद को पकड़ने गये नगर थाने के दरोगा जितेंद्र सिंह को वहां की महिलाओं ने घेर लिया और पुलिस से बदसलूकी कर वारंटी को छुड़ाने लगी। ऑन ड्यूटी दरोगा जितेंद्र सिंह खुद को महिलाओं से घिरा देख मामले की सूचना नगर थानाध्यक्ष को दी।
सूचना पर नगर थाना अध्यक्ष ने थाने से और अतिरिक्त बल को भेज किसी तरह वहां से पुलिस और वारंटी को पकड़ थाने लाया। इसको लेकर नगर थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार का बताना है की वारंटी मो. चांद को पकड़ने गई पुलिस को कुछ महिलाओं ने बंधक बना लिया। नगर थाने से अतिरिक्त बल को भेज कर वारंटी को पकड़ कर थाने लाया गया, वहीं सभी पुलिस बल सुरक्षित हैं।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…