रेलवे बोर्ड ने उत्तर बिहार को त्योहारों के मौसम में बड़ी सौगात देने की योजन बनाई है। मुजफ्फरपुर, दरभंगा, समस्तीपुर और बरौनी के लिए पांच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का तोहफा देने जा रही है। यात्री सुविधा में बढ़ोतरी करते हुए रेलवे बोर्ड ने 26 नई अमृत भारत ट्रेन चलाने की मंजूरी दी है।
इनमें से समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और बरौनी को एक-एक और दरभंगा को दो नई ट्रेन मिली है। बोर्ड ने संबंधित रेलवे जोन से इन ट्रेनों के नियमित परिचालन को लेकर परिचालन का समय उपलब्ध कराने को कहा है। इन ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद बिहार के यात्रियों को रेलवे से मिल रही सुविधाओं में बड़ी इजाफा होगा।
बोर्ड की और से दी गयी जानकारी के अनुसार , मुजफ्फरपुर से पुणे, दरभंगा से नई दिल्ली, दरभंगा से नई दिल्ली/हिसार, समस्तीपुर से लोकमान्य टर्मिनल और बरौनी से उधना(सूरत) के बीच अमृत भारत ट्रेन चलेगी। स्थानीय स्तर पर रेलवे जोन और मंडल ने तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल रूट तय नहीं है। उम्मीद है कि दरभंगा-नई दिल्ली के बीच चलने वाली दोनों अमृत भारत ट्रेन भी मुजफ्फरपुर, गोरखपुर के रास्ते चलेगी।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…