Samastipur

BREAKING: वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर कांच की बोतल व ईट से हमला, थानेदार समेत अन्य पुलिसकर्मी घायल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : कोर्ट के आदेश पर वारंटी को गिरफ्तार करने गई मुसरीघरारी थाने के पुलिस टीम पर वारंटी के परिजनों ने हमला कर दिया। इस दौरान उक्त वारंटी को भी पुलिस कब्जे से परिजनों ने छुरा लिया। जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम मुसरीघरारी थाना अध्यक्ष अपने टीम के साथ हरपुर ऐलौथ के अद्योगिक क्षेत्र में अनुमंडल नायक दंडाधिकारी के आदेश पर वारंटी झगरू साह के पुत्र व मां भगवती इंडस्ट्रीज के प्रोपराइटर सत्यनारायण प्रसाद साह को गिरफ्तार करने गई थी।

इस दौरान जब उसे गिरफ्तार कर वाहन में बैठाया जा रहा था तभी उक्त वारंटी के पुत्र व पत्नी समेत फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों द्वारा कांच के बोतल, ईट व डंडा आदी से जानलेवा हमला कर दिया गया और वारंटी को पुलिस के कब्जे से छुरा लिया गया। इस दौरान तीन पुलिसकर्मियों के अलावा सरकारी वाहन के चालक व पदाधिकारी घायल हो गये, जिनका इलाज चल रहा है। मामले को लेकर सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 संजय पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम पर हमला मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई की जाएगी। इससे पहले भी उक्त वारंटी के घर में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर शराब बरामद की थी। उस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

26 मिनट ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

37 मिनट ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

50 मिनट ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

14 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

16 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

16 घंटे ago