Samastipur

शहर के कृष्णापुरी इलाके में मौसमी की मौत मामले में पिता ने उसके दोस्त हर्षवर्धन पर करायी ह’त्या की प्राथमिकी दर्ज

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मुफस्सिल थाना के कृष्णापुरी में पंखे से लटकी अवस्था में छात्रा की मिली लाश मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इस संबंध में मृतका मौसमी कुमारी के पिता ने मुफस्सिल थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में मृतका के पिता ने मौसमी के साथ पढ़ने वाले छात्र पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है।

आवेदन में उजियारपुर थाना के महथी गांव निवासी मनोज कुमार ने कहा है कि उनकी बेटी मौसमी कुमारी और अंजलि कुमारी समस्तीपुर में किराये के मकान में रहकर पढ़ती थी। साथ पढ़ने वाला छात्र हर्षवर्द्धन मौसमी को परेशान करता था। कोचिंग खत्म होने के बाद आने-जाने के क्रम में भी छेड़ता था। उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी ने हाल ही में स्कॉलरशिप के पैसे से एक मोबाइल खरीदा था। 2 अक्टूबर की रात बेटी ने बताया कि हर्षवर्द्धन उसे परेशान करता है। जिस पर उसकी मां ने उसे समझाया और कहा कि अब परेशान करेगा तो उसके घर वालों से शिकायत करेंगे।

उसके बाद तीन अक्टूबर को मौसमी ने मां को कॉल किया। लेकिन वह सिर्फ मम्मी-मम्मी बोल रही थी। उसकी आवाज भसी-घिघियाने वाली थी। उस समय उसकी बड़ी बहन अंजलि पढ़ने गयी थी। वह दोपहर में आयी तो मौसमी को विस्तर पर पड़ा देख और उसके गले के चारों तरफ रस्सी का घेरा था। वहीं बाहर में हर्षवर्द्धन व उसकी मां थी। बाद में आसपास के लोगों ने बताया कि हर्षववर्द्धन सुबह आठ बजे सुबह से ही वहां मंडरा रहा था।

उन्होंने कहा है कि मकान मालिक के घर में सीसीटीवी लगा हुआ है जिसकी जांच से सही जानकारी होगी। इस संबंध में मुफस्सिल थाना अध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मृतका के पिता के आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद ही मामला स्पस्ट हो सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

10 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

11 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

11 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

15 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

16 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

18 घंटे ago