समस्तीपुर :- शहर के मोहनपुर रोड स्थित बलिराम भगत महाविद्यालय (बी.आर.बी काॅलेज) के एनएसएस इकाई द्वारा दिवाली विथ माय भारत फर्स्ट एनिवर्सरी सेलिब्रेशन 2024 के तहत आज ट्रैफिक वालंटियर के रूप में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय के चौराहे पर ट्रैफिक कंट्रोल किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. शबनम कुमारी के नेतृत्व में किया गया।
महाविद्यालय के चौराहे पर दीपावली की खरीदारी करने वाले लोगों, कॉलेज के छात्र-छात्राओं और वाहनों के कारण काफी भीड़ थी। एनएसएस स्वयंसेवकों ने इस भीड़ को कम करने और यातायात को सुगम बनाने में सहयोग किया, जिससे सामान्य जनमानस एवं कॉलेज आने जाने वाले छात्र-छात्राओं को काफी सुविधा मिली।
इस दौरान स्वयंसेवकों ने वाहन चालकों से वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट लगाने, गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात न करने आदि का आह्वान किया। उन्होंने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं से ट्रैफिक सिग्नल का पालन करने का भी आग्रह किया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ बी.के.चौधरी, हिंदी के अध्यक्ष डॉ. शशि भूषण कुमार शशि तथा एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. शबनम थी।
समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…
बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…
लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…
समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…
समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…