Samastipur

खानपुर में नृशंसतापूर्व ह’त्या के बाद पुल के नीचे फेंकी गयी युवती की अब तक नहीं हुई पहचान

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/खानपुर :- खानपुर थाना क्षेत्र के सिवेसिंहपुर पंचायत के त्रिमुहानी स्थित झाझा पुल के नीचे नृशंसतापूर्व हत्या के बाद फेंकी गयी लड़की की शव की 48 घंटे बाद भी पहचान नहीं हो पाई है। पहचान को 72 घंटे तक युवती की लाश सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखी गयी है। इधर, पुलिस युवती के पहचान करने व हत्यारों का पता लगाने में जुटी हुई है।

इस संबंध में अपर थाना अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है। शव की पहचान के लिए खानपुर थाने की पुलिस पड़ोसी थानों और जिला पुलिस के संपर्क में है। खानपुर थाना अध्यक्ष व प्रशिक्षु डीएसपी रिशिता स्नेह ने बताया कि युवती के हत्यारों का पता लगाने के लिए पुलिस ने वैज्ञानिक अनुसंधान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एफएसएल की टीम ने युवती के ब्लड का नमूना एकत्र किया गया है। हरेक बिंदुओं पर जांच की जा रही है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार को त्रिमुहानी स्थित झाझा पुल के नीचे अज्ञात लड़की की लाश बरामद हुई थी। पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव को सुरक्षित रखा गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। ताकि जल्द से जल्द लड़की की पहचान की जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

बलभद्रपुर ने उजियारपुर को हराकर जीता क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब, अब्दुल्लाह बने ‘मैन ऑफ द मैच’

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…

37 मिनट ago

सालों से फॉर्म ही भरवा रहे, परीक्षा नहीं ले रहे; अभ्यर्थियों के सब्र का बांध टूटा तो BSSC दफ्तर में जड़ दिया ताला

बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…

3 घंटे ago

देवघर चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत को रद्द करने से किया इंकार

लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर ओवरब्रिज को 15 अगस्त से पहले चालू करने का रखा गया लक्ष्य, तीन अलग-अलग टीमें लगातार कर रही कार्य

समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…

8 घंटे ago

मुंबई के चर्चित लूटकांड का वांछित आरोपी समस्तीपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर ले जा रही मुंबई पुलिस

समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में 4 बेड का ICU तैयार, इसी हफ्ते होगा शुभारंभ; विशेषज्ञ डॉक्टर, जीएनम व नर्सिंग स्टाफ की हुई प्रतिनियुक्ति

अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…

9 घंटे ago