Samastipur

समस्तीपुर के कल्याणपुर में दो पक्षों के बीच चल रहे जमीनी विवाद को लेकर बदमाशों ने की 10 राउंड फायरिंग, दहशत

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/कल्याणपुर :- समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजना पंचायत के बांकीपुर गांव में शनिवार की दोपहर दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग की घटना हुई। बदमाशों ने करीब-करीब 10 राउंड गोली चलायी जिससे आसपास के गांव में दहशत पसर गया। इस दौरान लाठी की पिटाई से रामउचित राय जख्मी हो गए। उनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव में पहुंच मामले की जांच में जुट गयी है।

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि राजनंदन राय और रामउचित राय के बीच काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा है। शनिवार को एक पक्ष विवादित जमीन की ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। जिस पर दूसरे पक्ष ने विरोध जताया। जिससे दोनों पक्ष में बहस के बाद नोकझोंक शुरू हो गयी। उसी बीच एक पक्ष की ओर से गमछा से मुंह बांध पहुंचे तीन चार बदमाशों ने गोली चलानी शुरू कर दी। संयोग रहा कि किसी को गोली नहीं लगी।

घटना की जानकारी मिलते ही 112 की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक सभी बदमाश भाग निकले। जांच में पुलिस ने घटनास्थल से गोली का चार खोखा बरामद किया है। प्रशिक्षु डीएसपी व थाना अध्यक्ष विकास केशव ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल किसी पक्ष ने अब तक आवेदन नहीं दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

8 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

21 घंटे ago