समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के घटहो थाना के समीप कार की ठोकर से एक की मौत व किशोरी के जख्मी होने से आक्रोशित लोगों ने बवाल काटा। कार में सवार चार लोगों की जमकर पिटाई करने के साथ सड़क जाम कर आवागमन ठप कर दिया। यह हादसा घटहो थाना से करीब ही हुआ। जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे विद्यापतिनगर के बनघरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही कार ने खेत जा रहे राभप्रमाण महतो व 15 साल की किशोरी को अपनी चपेट में लेकर ठोकर मार दिया। इससे राभप्रमाण महतो की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी।
हादसे के बाद जुटे लोग उसकी मौत से आक्रोशित हो कार में सवार चार लोगों की पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि कार चला रहा व्यक्ति शराब के नशे में था। जिससे लोग अधिक आक्रोशित थे। भीड़ की पिटाई से कार चला रहे व्यक्ति समेत चारो लोग जख्मी हो गये। सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी को थाना ले गयी।
इधर, कार सवार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने, मृतक के परिजन को मुआवजा देने और जख्मी किशोरी के इलाज सरकारी स्तर पर कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आवागमन पूरी तरह ठप कर दिया। घटहो थाने की पुलिस के समझाने बुझाने पर भी लोगों ने जाम नही हटाया। तब इंस्पेक्टर नीरज तिवारी और बाद में दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा कर शांत कर जाम हटवाया।
बीडीओ मनीष कुमार ने मृतक के परिजन को तत्काल बीस हजार रुपये का चेक दिया। उसके बाद लोगों ने जाम हटाया। तब पुलिस मृतक की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी। बताया गया है कि जख्मी किशोरी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेजा गया है। वहीं हिरासत में लिए गए कार चालक को पुलिस ने मेडिकल कर उसके शराब पीने की पुष्टि की जांच के लिए भेजा है। बताया गया है कि कार चालक घटहो का ही निवासी है। ग्रामीणों के अनुसार, वह बीपीएससी से चयनित शिक्षक है। फिलहाल इस मामले में घटहो थाने में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है। प्राथमिकी के लिए पुलिस मृतक व जख्मी किशोरी के परिजन के आवेदन के इंतजार में हैं।
Nitin Nabin का विधायक पद से इस्तीफा फिलहाल टल गया है। रविवार सुबह इस्तीफा देने…
समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट समस्तीपुर ने यात्रियों को जागरूक करने के लिए…
एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…
बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…
पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…