Samastipur

छठ पूजा में नहाय-खाय और खरना के दिन खुले रहेंगे सरकारी स्कूल, महिला शिक्षकों को सबसे ज्यादा परेशानी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : राज्य के सरकारी विद्यालय छठ पूजा के दिन खुले रहेंगे। छठ पूजा नहाय खाय से शुरू हो जाती है। लेकिन इस बार राज्य के सरकारी विद्यालय छठ पूजा में नहाय-खाय और खरना के दिन खुले रहेंगे। इसका विरोध विभिन्न शिक्षक संघ ने शुरू कर दिया है। खास कर महिला शिक्षकाओं को ज्यादा परेशानी हो रही है। संघ ने कहा कि काफी संख्या में महिला शिक्षिका छठ पूजा करती हैं। छुट्टी नहीं होने से महिला शिक्षिका ज्यादा परेशान हैं। वहीं, संघ ने दीपावली और छठ पर्व में सरकारी विद्यालयों में अवकाश में कटौती का विरोध किया है।

महिला शिक्षकों को सबसे ज्यादा परेशानी

समस्तीपुर के शिक्षक नेता अनंत राय ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में 31 अक्तूबर को दीपावली में मात्र एक दिन की ही छुट्टी दी गयी है। इससे घर से दूर पदस्थापित शिक्षकों को अपने परिवार के साथ दीपावली मनाने में दिक्कत होगी। वहीं, दूसरी तरफ सरकारी विद्यालयों में कार्यरत कुल शिक्षकों में 60 फीसदी महिला शिक्षिका हैं, जिनमें से अधिकतर महिला शिक्षिका महापर्व छठ खुद करती हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी वर्ष 2024 के अवकाश तालिका में सात, आठ और नौ नवंबर को छठ पर्व की छुट्टी दी गयी है, जबकि चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत पांच नवंबर से नहाय-खाय के साथ हो रही है।

वहीं, छह नवंबर को खरना, सात नवंबर को संध्याकालीन अर्घ व आठ को सुबह का अर्घ्य होना है। नहाय-खाय और खरना दोनों तिथियों को सरकारी विद्यालय खुले हैं। देश की आजादी से वर्ष 2023 तक हमेशा दीपावली से छठ तक स्कूलों में छुट्टी रहती थी, जबकि इस वर्ष 2024 में पहली बार दीपावली से छठ तक कि लगातार छुट्टी नहीं दी गयी है। शिक्षक संघ ने सरकार से अवकाश तालिका में संशोधन करने की मांग की है।

Avinash Roy

Recent Posts

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

56 मिनट ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

5 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर में आज निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन मार्गों पर रहेगी नो-एंट्री व नो-पार्किंग

तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : शहर में निकलने वाले रामनवमी जुलूस को लेकर ट्रैफिक…

6 घंटे ago

दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली से हर महीने 90 रुपये बचेंगे, बिहार में कंपनी ने गिनाए फायदे

बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली मिलने की व्यवस्था (टीओडी टैरिफ)…

7 घंटे ago