समस्तीपुर : जिला प्रशासन व पुलिस के द्वारा दुर्गापूजा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की गई है. नवरात्र के मेले में श्रद्धालुओं के भीड़ को देखते हुए शहरी क्षेत्र में रुट डायवर्सन व बड़े वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध किया है. इस दौरान यातायात व्यवस्था के अनुपालन में जगह जगह ट्रैफिक पोस्ट पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे. यातायात थानाध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि दुर्गा पूजा में श्रद्धालुओं के आवागमन में सुविधा को लेकर शहरी क्षेत्र में रुट डायवर्सन व बड़े वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध किया गया है. जो 9 से 13 अक्टूबर तक शहरी क्षेत्र में प्रभावी रहेगा.
जिला प्रशासन की ओर से दुर्गापूजा मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए आज से आगामी 12 अक्टूबर तक बाजार के कई मार्गों में रुट का निर्धारण किया गया है. यातायात थानाध्यक्ष ने बताया कि 9 से 12 अक्टूबर तक शहर के बारह पत्थर मोड़ से कर्पूरी सभाकक्ष की ओर जाने वाले सभी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. मगरदही से बाजार जाने वाले दोनों मार्ग में दो पहिया और तीन पहिया जो रेलवे स्टेशन को जाती है, उसके अतिरिक्त सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा.
बहादुरपुर पेट्रोल पंप के आगे दो पहिया के अतिरिक्त सभी प्रकार के वाहन का प्रवेश बंद रहेगा. माल गोदाम चौक से पुरानी दुर्गा स्थान की ओर जाने वाले सड़क पर दो पहिया वाहन के अतिरिक्त अन्य किसी के तरह के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा. गोला बाजार चौक, इंडा चौक (मारवाड़ी बाजार) से स्टेशन के तरफ महज दो पहिया और तीन पहिया वाहनों का परिचालन होगा और निकासी के लिए स्टेशन से जितवारपुर की ओर जाने वाले दो पहिया और तीन पहिया वाहन मालगोदाम चौक से होते हुए, टुनटुनिया गुमटी, चीनी मिल चौक होते हुए मुख्य मार्ग तक जाएगी.
ताजपुर रोड से आने वाले वाहन समस्तीपुर रेलवे ओवरब्रीज से थानेश्वर मंदिर के पीछे से डीआरएम कार्यालय होते हुए पटेल गोलंबर के पास मुख्य सड़क पर निकलेगी. ताजपुर की ओर जाने वाले सभी वाहन पटेल गोलंबर से काशीपुर चौक, भोला टॉकिज चौक होते हुए जाएगी. जिला प्रशासन की ओर से शहरी क्षेत्र में आगामी 13 अक्टूबर तक रुट डायवर्सन करते हुए बड़े वाहनों के परिचालन पर प्रतिबंध लगाया है. इस दौरान ऐबुलेंस, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा में लगे वाहनों काे प्रतिबंध से मुक्त किया गया है. बड़े व व्यवसायिक वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद रहेगा.
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…