Samastipur

दलसिंहसराय में फायरिंग की चर्चा, एक के बाद एक गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान !

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नगरगामा में बुधवार की देर रात फायरिंग किये जाने की चर्चा गुरुवार को दिनभर लोगों के बीच बनी रही। हालांकि पुलिस मामले को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रही है। पीड़ित परिवार के परिजनों ने बताया गया है कि दो बाइक से आये बदमाशों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। लेकिन इस घटना में किसी के जख्मी होने की सूचना नहीं है। हालांकि एक चार चक्का वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

घटना के संबंध में Samastipur Town Media को दलसिंहसराय डीएसपी विवेक शर्मा से स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी, उन्होंने कहा की मामला संदेहास्पद प्रतित हो रहा है हालांकि पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद ही कुछ बता पाएंगे। बताते चलें कि स्थानीय दो गुटों में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दलसिंहसराय में मारपीट एवं गोलीबारी की घटनायें अक्सर होते ही रहती है। पूर्व में भी कई घटना घटित हो चुकी है, लेकिन दलसिंहसराय थाने की पुलिस कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है जिस कारण दोनों गुटों की तरफ से बार-बार घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

कुछ दिनों पूर्व भी दलसिंहसराय में पूजा पंडाल के बाहर इसी दोनों गुटों में से एक पक्ष की तरफ से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। इससे पहले दलसिंहसराय स्टेशन परिसर में और नेशनल हाईवे पर भी गोलीबारी की घटना इसी दोनों पक्षों के बीच हो चुकी है। सभी मामले को पुलिस ने अब तक गंभीरता से नहीं लिया है। नगरगामा फायरिंग के संबंध में पूछे जाने पर डीएसपी विवेक शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

सूत्रों की मानें तो स्थानीय जनप्रतिनिधियों के दबाव के कारण पुलिस द्वारा मामले को तूल नहीं दिया जा रहा और ना ही इस ओर कोई ठोस कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में बीते महीनों में रंगदारी व गोलीबारी के मामले में भी पुलिस स्थितर बनी हुई है। लोग दलसिंहसराय पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान उठा रहे हैं। हालांकि दलसिंहसराय के लोगों को अपने नये पुलिस कप्तान अशोक मिश्रा से शहर में बढ़ रहे क्राइम को रोकने की उम्मीद बंधी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर RPF पोस्ट से फरार हुए दोनों कैदी ने किया आत्मसमर्पण

समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…

28 सेकंड ago

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

9 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

9 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

9 घंटे ago