Samastipur

टीका लगने के आधे घंटे बाद ही 9 महीने के बच्चे की मौत, परिजनों ने आंगनबाड़ी केंद्र पर किया हंगामा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना अंतर्गत डढ़िया गांव स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र पर BCH/DPT टीकाकरण अभियान के दौरान टीका लगाने के कुछ घंटों बाद ही एक बच्चे की मौत हो गयी। इससे बच्चे के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंचे गांव के लोगों ने हंगामा किया। जिसकी जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को समझा कर शांत कराने के बाद बच्चे की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। मृत बच्चे की पहचान छतौना गांव निवासी सोनू दास के 9 महीने के पुत्र आशीष कुमार के रूप में पहचान हुई है।

ग्रामीणों ने बताया कि डढ़िया गांव स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे से टीकाकरण हो रहा था। आशीष को चार टीके लगाये गये थे। बताया गया है कि बच्चे को आंगनबाड़ी केन्द्र में दस मिनट रखने के बाद मां उसे लेकर घर आ गयी। लेकिन उसके शरीर में हलचल नहीं देख रोते हुए पुन: आंगनबाड़ी केन्द्र पहुंची। बच्चों को टीका लगा रही नर्स ने बच्चे को देखने के बाद मोरदीवा PHC अस्पताल को कॉल कर एम्बुलेंस मंगवायी। लेकिन तब तक बच्चे के मौत की सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों की आंगनबाड़ी केन्द्र पर भीड़ जुट गयी। जिससे हंगामा होने लगा। जिसकी जानकारी मिलने पर मुफस्सिल थाने की पुलिस पहुंची और लोगों को समझा कर शांत किया।

इस संबंध में सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. नागमणि ने बताया कि डढ़िया में आंगनबाड़ी केंद्र पर 9 महीने के बच्चे की टीका लगने के बाद मौत हुई है। हालांकि मौत किस कारण से हुई यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम करने के बाद विसरा को सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का कुछ स्पष्ट पता चल सकेगा।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

5 मिनट ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

14 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

14 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

14 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

19 घंटे ago