Samastipur

शिक्षक बहाली फर्जीवाड़ा मामले में जांच कमिटी की रिपोर्ट अब तक लंबित, शिक्षा विभाग नहीं कर रही जांच टीम की सहयोग, BEO अब भी दलसिंहसराय के अतिरिक्त प्रभार में 

शिक्षा विभाग में सत्यापन के लिए भेजी गयी 23 संदिग्ध शिक्षकों की सूची से संबंधित रिपोर्ट अब तक नहीं मिली जांच कमिटी को 

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- बीपीएससी शिक्षक बहाली के दौरान हुए फर्जीवाड़ा मामले की जांच अब तक लंबित है। Samastipur Town Media द्वारा फर्जीवाड़ा संबंधित मामला प्रकाश में लाये जाने के बाद तत्कालीन डीएम योगेंद्र सिंह ने जिला अपर समाहर्ता (आपदा) राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम गठित कर तीन दिनों में जांच पूरा करने का आदेश दिया था, लेकिन डेढ़ महीने से अधिक समय के बाद भी जांच अब तक लंबित है।

जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा अपर समाहर्ता (आपदा) के नेतृत्व में गठित जांच कमेटी को सहयोग नहीं किया जा रहा हैं। बताया गया है कि एडीएम आपदा सह जांच कमिटी के अध्यक्ष राजेश सिंह ने संदिग्ध पाये गये 23 शिक्षकों की सूची का सत्यापन कर शिक्षा विभाग को रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था, लेकिन हफ्तों बीत जाने के बाद भी अब तक शिक्षा विभाग ने जांच कमेटी को सत्यापन से संबंधित रिपोर्ट नहीं भेजी है। जिसकी वजह से जांच कमेटी आगे की कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

बताया गया है कि अपर समाहर्ता आपदा के नेतृत्व में गठित जांच टीम की जांच लगभग अंतिम चरण में है। लेकिन जब तक शिक्षा विभाग से संबंधित संदिग्ध शिक्षकों के योगदान का सत्यापन नहीं होगा तब तक कमिटी को रिपोर्ट बनाने में देरी होगी। अब तो रिपोर्ट देने में बिलंव करने के कारण लोगों द्वारा शिक्षा विभाग की भूमिका भी संदेह के घेरे में बताई जाने लगी है।

इधर, विभूतिपुर प्रखंड के बीईओ कृष्णदेव महतो को कार्य में लापरवाही मामले में तीन-तीन बार प्रपत्र-क गठित होने के बावजूद दलसिंहसराय प्रखंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। तत्कालीन डीएम योगेंद्र सिंह ने बहाली में हए फर्जीवाडे में प्रथम दृष्टया बीईओ कृष्णदेव महतो को दोषी बताया था। इसके बावजूद वे दोनों प्रखंडों में बीईओ के रूप में बने हुए हैं। बड़ा सवाल है कि आखिर अब तक बीईओ दोनों प्रखंडों के प्रभार में कैसे बना हुआ है। मामला उजागर हुए दो महीने पूरे होने वाले हैं लेकिन अब तक प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है। वहीं समस्तीपुर शिक्षा विभाग भी इस मामले से संबंधित अपनी जांच अलग से नहीं करवा रही जिसपर भी लोगों ने सवाल उठाए है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

5 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

5 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

7 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

18 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago