Samastipur

ट्रेन की खिड़की तोड़ युवक निकला था मौत के मुंह से, बागमती एक्सप्रेस हादसे में बाल-बाल बचे समस्तीपुर के युवक ने सुनाई आपबीती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- चेन्नई के समीप कवार पेट्टाई स्टेशन पर मालगाड़ी से मैसूर दरभंगा बागमती एक्सप्रेस के हादसे में कल्याणपुर के मिर्जापुर का युवक ज्ञानी कुमार बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद ट्रेन की खिड़की तोड़ वह मौत के मुंह से बाहर निकलने में कामयाब रहा। युवक के सोमवार को सकुशल घर लौटने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है। युवक जब तक घर नहीं आया था तब तक परिवार के लोग चिंतित थे।

ट्रेन हादसे में मौत का शिकार होने से बचने के बाद घर आये मिर्जापुर के उदैनी राय के पुत्र ज्ञानी ने बताया कि चार महीना पहले वह रोजी-रोटी की तलाश में बंगलुरु गया था। छठ पर्व को लेकर वह मैसूर दरभंगा बागमती एक्सप्रेस से घर आ रहा था। कवारपेट्टाई स्टेशन पर ट्रेन ने एक मालगाड़ी में टक्कर मार दी। उसने बताया कि टक्क्र के बाद झटका के साथ जोर की आवाज हुई, जिससे ट्रेन में अपरातफरी का मच गयी। सभी लोग अपनी अपनी जान बचाने के लिए बाहर निकलने के लिए व्याकुल हो गये।

उसी बीच स्थानीय लोग भी पहुंचे और ट्रेन में सवार लोगों को बोगी से बाहर निकलने में जुट गए। उसी दौरान उसने खिड़की तोड़ना शुरू कर दिया। कुछ देर के बाद खिड़की तोड़ वह बाहर निकलने में सफल रहा। ज्ञानी ने बताया कि बोगी से निकलने के दौरान उसके दाहिने पैर एवं हाथ में चोट भी आयी। लेकिन चोट का दर्द जान बचने की खुशी के सामने नहीं बुझा रहा था। बोगी से बाहर आने के बाद उसने घटना की जानकारी मोबाइल के माध्यम से अपने परिजनों को दी। लेकिन पूरी बात कर पाता उसके पहले ही कनेक्शन कट गया, जिससे पूरी बात नहीं हो पायी। इसकी वजह से घर के लोग बेचैन हो गए।

ज्ञापी ने बताया कि स्थानीय लोग एवं प्रशासन की मदद से सभी यात्री को स्टेशन ले जाया गया। जहां से ट्रेन से चेन्नई के रास्ते समस्तीपुर भेजा गया। सोमवार सुबह ज्ञानी अपने घर पहुंचा। ज्ञानी के भाई साधु यादव ने बताया कि ट्रेन हादसे की सूचना मिलने के बाद घर के लोग बेचैन हो गए थे। हादसे के संबंध में समस्तीपुर स्टेशन पर संपर्क किया गया परंतु कोई सही जवाब नहीं मिल पाया था। दूसरे दिन संपर्क करने पर पता चला कि लोग सुरक्षित है। सोमवार को भाई को अपने सामने देख खुशी हो रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

11 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

15 घंटे ago