Samastipur

बिना हेलमेट बाइक चलाने वाले हो जाएं सावधान: समस्तीपुर समेत सभी जिलों में चलेगा विशेष अभियान, राज्यस्तर से जारी हुआ कड़ा निर्देश

सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहन चालकों की हो रही मौतों को देखते हुए राज्य सरकार ने दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनने की अनिवार्यता को और अधिक प्रभावी बनाने का निर्णय लिया है. परिवहन विभाग के निर्देश पर सभी जिलों में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य हेलमेट धारण की प्रतिशतता बढ़ाना और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है.

बाइक चालकों की सबसे ज्यादा मौतें :

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष राज्य में हुई सड़क दुर्घटनाओं में 3203 दोपहिया वाहन चालकों की मौत हुई, जबकि 2247 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. इन मौतों में 882 दोपहिया वाहन चालक एवं 507 सवार दुर्घटना के वक्त हेलमेट नहीं पहने थे. इनमें से ज्यादातर मौतों का मुख्य कारण हेलमेट नहीं पहनना पाया गया है.

जिलाधिकारियों और जिला परिवहन पदाधिकारियों को निर्देश :

सभी जिलों के जिलाधिकारियों और जिला परिवहन पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में हेलमेट पहनने के प्रति जागरूकता फैलाएं और इसके पालन की सुनिश्चितता के लिए उचित कदम उठाएं. जिलों में विभिन्न गतिविधियों, जैसे हेलमेट जांच अभियान, जन जागरूकता कार्यक्रम और कैंपेन के माध्यम से लोगों को हेलमेट के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी.

चलाया जायेगा हेलमेट विशेष जांच अभियान :

परिवहन एवं यातायात पुलिस द्वारा राज्य के सभी जिलों में एक विशेष हेलमेट जांच अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान के तहत यातायात पुलिस की टीम सड़कों पर दोपहिया वाहन चालकों की जांच करेगी और बिना हेलमेट पाए जाने पर जुर्माना किया जाएगा. यह अभियान सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देने के साथ ही लोगों में नियमों का पालन करने की आदत डालने का प्रयास करेगा.

समस्तीपुर पुलिस द्वारा भी शहरी और ग्रामीण इलाकों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान यदि कोई चालक बिना हेलमेट या वाहन के उचित कागजात के पकड़ा जाता है, तो उसे आर्थिक दंड का सामना करना पड़ेगा और वाहन भी ज़ब्त किया जा सकता है।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

31 मिनट ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

46 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

2 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

5 घंटे ago