Samastipur

समस्तीपुर समेत बिहार के 15 जिलों के DM दिसंबर महीने में रहेंगे बाहर, LBSNAA में दिया जायेगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा समेत बिहार के 15 जिलों के जिलाधिकारी 2 से 27 दिसंबर 2024 तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में मध्य सेवा कालीन प्रशिक्षण (चरण-3) में भाग लेंगे। यह प्रशिक्षण 2012 से 2016 बैच के कुल 22 आईएएस अधिकारियों के लिए अनिवार्य है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारियों को 4 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन निबंधन करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के प्रशिक्षण में जाने के दौरान, समस्तीपुर में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत किसी अन्य अधिकारी को जिलाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाएगा।

इस कार्यक्रम में समस्तीपुर के जिलाधिकारी के अलावा खगड़िया के जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय, वैशाली के जिला अधिकारी यशपाल मीणा, पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरव जोरवार, गोपालगंज के प्रशांत कुमार सी.एच., सारण के अमन समीर, कैमूर के सावन कुमार, कटिहार के मनेष कुमार मीणा, बेगूसराय के तुषार सिंगला, सिवान के मुकुल कुमार गुप्ता, सीतामढ़ी के रिची पांडेय, बांका के अंशुल कुमार, सहरसा के वैभव चौधरी, बक्सर के अंशुल अग्रवाल और जहानाबाद की अलंकृता पांडेय भी शामिल हैं। इस दौरान, इन जिलों में भी जिलाधिकारियों की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए वैकल्पिक प्रभार की व्यवस्था की जाएगी।

अन्य प्रमुख अधिकारी जो इस प्रशिक्षण में भाग लेंगे, उनमें ईख आयुक्त अनिल कुमार झा, स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव आदित्य प्रकाश, राज्य स्वास्थ्य समिति के सुहर्ष भगत, शिक्षा विभाग के सज्जन आर., उद्योग विभाग के संयुक्त सचिव रवि प्रकाश और नगर एवं आवास विभाग की संयुक्त सचिव वर्षा सिंह भी शामिल हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

3 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

3 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

3 घंटे ago

2.47 करोड़ रुपये से बदलेगी समस्तीपुर कर्पूरी सभागार की सूरत, पूरी तरह से होगी हाइटेक

समस्तीपुर : शहर के हृदय स्थल नगर निगम परिसर स्थित कर्पूरी सभागार का अब आधुनिक…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

12 घंटे ago