Samastipur

समस्तीपुर में छापा मारने गई उत्पाद विभाग की टीम को बंधक बनाकर पीटा, महिला सिपाही समेत 8 जवान जख्मी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंर्तगत छतौना गांव में बुधवार की देर रात छापेमारी करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला सिपाही समेत दो जवानों को बंधक बना लिया। बाद में अधिक जवान पहुंचे और सिपाही को मुक्त कराया।

हमले में महिला सिपाही समेत आठ जवान जख्मी हो गए। इनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। जख्मी जवानों में खुशबू कुमारी, जूली कुमारी, कमलेश राय, प्रशांत कुमार, उमेश कुमार राम, अरविंद कुमार राय, पंकज कुमार, रणवीर कुमार हैं।

जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना पर उत्पाद एवं मध-निषेध विभाग की टीम छतौना में एक होटल में छापेमारी करने गई थी। इश दौरान आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस और होटल संचालक आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। फिर क्या था गांव के कई लोग जुट गए और पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया, जिसमें महिला पुलिसकर्मी समेत समेत अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ग्रामीणों ने दो पुलिस को बंधक भी बना लिया। सूचना पर मुफस्सिल पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम दल-बल के साथ पहुंची और पुलिस को मुक्त कराया गया।

सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार भी लिया है।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

6 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

7 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

18 घंटे ago