Samastipur

विश्व हृदय दिवस के अवसर पर समस्तीपुर कृष्णा हॉस्पिटल में विशेष समारोह का आयोजन, लोगों को किया गया जागरूक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- विश्व हृदय दिवस के अवसर पर शहर के आदर्शनगर स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अस्पताल के डॉक्टर, आईसीयू स्टाफ, OT स्टाफ, एचडीयू स्टाफ और वार्ड स्टाफ ने मिलकर हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया। कार्यक्रम की शुरुआत पैदल मार्च के साथ हुई, जिसमें सभी चिकित्सक और स्टाफ ने “स्वस्थ हृदय, स्वस्थ जीवन” के नारे लगाए। इस मार्च के दौरान उपस्थित लोगों ने हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का महत्वपूर्ण संदेश दिया।

डॉ. श्रधा ठाकुर, डॉ. अभिनव आनंद, डॉ. शिखा झा और डॉ. सन्नी कुमार गुप्ता ने हृदय स्वास्थ्य के महत्व, सही खानपान और नियमित व्यायाम के लाभों पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त, उपस्थित लोगों के लिए स्वास्थ्य जांच आयोजित की गई, जिसमें रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल स्तर की जांच शामिल थी।

कृष्णा अस्पताल के संस्थापक, डॉ. महेश कुमार ठाकुर ने कार्यक्रम के दौरान कहा, “हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के आयोजनों से हम समाज को सही जानकारी देने में सक्षम होते हैं और लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।” इस समारोह में सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हृदय स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दर्शायी। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए हुआ, तथा स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरणा देने के साथ हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान, बिहार में 29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, 5 जिलों में वज्रपात का खतरा

बिहार में अक्टूबर के आखिरी दिनों में मौसम बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में…

4 घंटे ago

बेखौफ अपराधियों का तांडव, सोये अवस्था में होटल संचालक को पीटने के बाद बदमाशों ने पीठ में मारी ताबड़तोड़ गोलियां, CCTV आया सामनें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बेखौफ अपराधी लगातार आपराधिक घटनाओं…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आसमान से गिरा ‘मेड इन कोरिया’ लिखा डिजिटल लाइट वाला उपकरण, ग्रामीणों में हड़कंप, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत बाजिदपुर बम्बैया पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में पोलिंग पार्टियां रवाना, 58 केंद्रों पर स्नातक के 34,515 और शिक्षक के 2,426 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…

22 घंटे ago

दुर्गा पूजा मेले में छात्र को गोली मारने के मामले में एक आरोपी को कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…

22 घंटे ago

समस्तीपुर को मिला पहला ग्रामीण SP, मुकुल कुमार रंजन संभालेंगे जिम्मेदारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…

23 घंटे ago