समस्तीपुर/वारिसनगर :- समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत धुरलख गांव में ताड़ी बेचने वालों को शराब बेचने का आरोप लगा रुपये वसूली करने पहुंचे नकली पुलिस को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। वारिसनगर थाना अध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार मनीष साहनी कल्याणपुर थाना के सिमरिया भिंडी का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है।
बताया गया है कि रविवार शाम मनीष सहनी धुरलख गांव में ताड़ी की दुकान पर पहुंचा और अपने को पुलिसकर्मी बता शराब बेचने का आरोप लगा पैसे की मांग की। पैसा नहीं देने पर वह ताड़ी बेचने वालों को गिरफ्तार करने की धमकी देने लगा। लेकिन उसकी बात पर शक होने पर लोगों ने उससे पूछताछ शुरू की तो वह लड़खड़ाने लगा। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ वारिसनगर थाने को सूचना दी। जिस पर थाने की टीम आयी और युवक को हिरासत में लेकर अपने साथ थाने ले गयी। युवक की गिरफ्तारी का किसी ने वीडियो भी बना लिया, जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। हालांकि Samastipur Town Media वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…