Samastipur

विद्यापतिनगर की डॉ. अंकिता पाण्डेय को मिली MBBS की डिग्री, खिल उठे चेहरे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण निवासी संजय कुमार पाण्डेय की पुत्री अंकिता पाण्डेय (मुस्कान) को गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में एमबीबीएस की डिग्री प्रदान की गई। एमबीबीएस की डिग्री मिलने पर डॉ. अंकिता पाण्डेय, उनके पिता संजय कुमार पाण्डेय व भाई शंशाक शेखर सहित परिजनों के चेहरे खिल उठे।

अंकिता ने बचपन में ही डॉक्टर बनने का सपना देखा था। जीवन में मुश्किल दौर आने के बावजूद उसने अपने सपनों को पूरा करने के लिए उसने कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर अपना अध्ययन जारी रखा। उसने हाल ही में चिकित्सा शास्त्र में स्नातक किया है, जिसके बाद उसे एमबीबीएस की डिग्री से सम्मानित किया गया है, जो अंकिता की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।

अंकिता के डॉक्टर बनने पर उनके पैतृक गांव मऊ में खुशी का माहौल देखा जा रहा है, वहीं अंकिता व उसके परिजनों को लोगों द्वारा बधाई दी जा रही है।अंकिता ने वर्षों 2018 में नीट यूजी की परीक्षा उत्तीर्ण कर गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल से एमबीबीएस की शिक्षा प्राप्त की है। अपनी उपलब्धि पर अंकिता ने कहा कि “यह मेरे लिए एक महत्वपूर्ण दिन है, मैं अपने परिवार, दोस्तों और शिक्षकों को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे, मेरी इस यात्रा में सहयोग और समर्थन दिया है।”

अंकिता के पिता संजय कुमार पाण्डेय मध्यप्रदेश सरकार ने परियोजना पदाधिकारी के पद पर जबलपुर में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि “हमें अपनी बेटी पर गर्व है, वह हमेशा से एक मेहनती और समर्पित छात्रा रही है।” अंकिता की इस उपलब्धि से न केवल परिवार में खुशी है, बल्कि यह समाज के लिए भी गर्व का विषय है। अंकिता की सफलता पर बड़े पापा देवेन्द्र नाथ पाण्डेय, सुमन कुमार पाण्डेय, राज कुमार पासवान, सुनील चौधरी, सुधीर झा, हेमन्त कुमार, राजेश रौशन आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चकनूर गोलीकांड में जख्मी युवक के दोनों दोस्त हुए फरार, गतिविधि संदिग्ध, दोनों पर पहले से भी दर्ज है अलग-अलग FIR

एक दोस्त चार्जशीटेड तो एक था वांटेड, गोली चलने वाले घटनास्थल को लेकर भी अब…

2 घंटे ago

समस्तीपुर रेल मंडल को उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला सम्मान, महाप्रबंधक ने प्रदान किया शिल्ड

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे (East Central Railway) के हाजीपुर मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह…

13 घंटे ago

अब लग्जरी गाड़ियों से चलेंगे बिहार के मंत्री-अधिकारी, सरकार ने जारी किया फरमान

बिहार में मंत्रियोंं, न्यायधीशों और अधिकारियों की यात्रा अब अधिक लक्जरी और आरामदेह होगी। सरकार…

13 घंटे ago

पटना में 25 करोड़ की ड्रग्स का खुलासा, बिहार पुलिस का सिपाही निकला करोड़ों के स्मैक गिरोह का सप्लायर

पटना में नशे के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. शहर के अलग-अलग इलाकों…

14 घंटे ago

BPSC TRE-4 का विज्ञापन 3 दिन में नहीं जारी हुआ तो फिर होगा आंदोलन, दिलीप कुमार का ऐलान

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 का विज्ञापन…

15 घंटे ago

नोटरी शुल्क को लेकर समस्तीपुर सदर SDO ने की समीक्षा बैठक, पारदर्शिता पर दिया जोर

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…

20 घंटे ago